Logo
Shahdol Leopard Terror: MP के शहडोल में तेंदुए ने आतंक मचा दिया। जंगल में पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। ASI की गर्दन दबोच ली। युवती के सिर को नोंच लिया। दोनों को भर्ती करवाया गया है।

Shahdol Leopard Terror: शहडोल में रविवार (20 अक्टूबर) को तेंदुए ने आतंक मचा दिया। जंगल में पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। तेंदुए को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने एएसआई की गर्दन दबोच ली। एक युवती के सिर के हिस्सा को नोंच लिया। कुछ को तेंदुए ने पंजे मारे। ASI और युवती सहित तीन की हालत गंभीर है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना खितौली गांव की है।

अचानक आया तेंदुआ, बोल दिया हमला
पुलिस के मुताबिक, खतौली के शोभाघाट में रविवार शाम को 40 से ज्यादा लोग पिकनिक मनाने गए थे। शहडोल थाने में पदस्थ एएसआई नितिन समदरिया भी अपने साथियों के साथ शोभाघाट घूमने गए थे। खाना-पीना खाने के बाद लोग वापस अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ दौड़ता आया। लोगों को लगा कि इतने सारे लोगों को देखकर तेंदुआ भाग जाएगा लेकिन तेंदुए नहीं भागा और उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। एक-एक करके तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया। 

लोगों को बचाने की कोशिश में ASI जख्मी
तेंदुए को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। एएसआई नितिन समदरिया लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे। तभी तेंदुआ ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। पुरानी बस्ती निवासी आकाश कुशवाहा (23) और खतौली गांव की नंदिनी सिंह (25) को तेंदुए के हमले से गंभीर चोट आई है। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

नंदिनी की हालत गंभीर 
तेंदुआ ने आकाश की एक जांघ पर दांत गड़ा दिया। नंदिनी के सिर पर इतना तेज हमला किया कि उसकी खोपड़ी की एक तरफ का हिस्सा नोंच लिया। तेंदुए ने एएसआई नितिन समदरिया की गर्दन दबोच ली। निजी अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। तेंदुए का खौफनाक रूप देखकर लोगों में दहशत है। लोगों ने बताया सबकुछ इतने अचानक हुआ कि कुछ समझ ही नहीं पाए। 

5379487