Logo
Lok Sabha Election-2024: मध्य प्रदेश भजापा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम सीहोर में हो रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में चुनावी रणनीति बनी।

Lok Sabha Election-2024: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के वरिष्ठ पदाधिकारी सीहोर में एकजुट एकत्रित हुए हैं। यह वह प्रदेश की मोहन यादव सरकार के कामकाज और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए रोड मैप तैयार किया गया। 

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। पिछले चुनाव यानी 2019 में भाजपा ने 28 सीटों में जीत दर्ज की थी। कांग्रेस हाथ सिर्फ छिंडवाड़ा सीट लगी थी। कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह भी चुनाव हार गए थे। सिंधिया अब भाजपा के साथ हैं। लिहाजा, भाजपा नेतृत्व का फोकस कांग्रेस के कब्जे वाली छिंदवाड़ा सीट पर है। ताकि, इस बार वह मप्र की सभी 29 सीटें जीत सके। 

BJP RSS Meeting
सीहोर में आयोजित बैठक में शामिल भाजपा और संघ के पदाधिकारी

बैठक में रास्ट्रीय स्वंयसेवक से दीपक विस्पुते, अरुण कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल भी शामिल हुए। लोकसभा सीटवार चर्चा करते हुए अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अयोध्या में राम-मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया। 

5379487