Logo
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की बची 3 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है।

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की बची 3 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। खजुराहो सीट पर गठबंधन के बाद सपा ने मीरा यादव को टिकट दिया था लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया है। बता दें कि एमपी की 29 में से 28 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे हैं। 

जानें कौन है सत्यपाल सिंह सिकरवार 
सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) मुरैना की सुमावली सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस के विधायक हैं। भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर की महापौर हैं। नीटू को टिकट देकर कांग्रेस ने मुरैना लोकसभा में निर्णायक ठाकुर वोटर्स को साधने की कोशिश की है। बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। अब एक ही समाज के प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस से आमने-सामने होंगे। इस सीट पर बसपा का उम्मीदवार अहम होगा।

प्रवीण पाठक को विधानसभा में मिली थी हार 
ग्वालियर में पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। प्रवीण पाठक ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रवीण को बीजेपी के नारायण सिंह कुशवाहा ने 2536 वोटों से हराया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद प्रवीण खुलकर उनका विरोध करते रहे हैं। भाजपा ने पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी 3 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में हार चुके हैं। दोनों हारे हुए उम्मीदवारों के बीच अब मुकाबला होने जा रहा है।

जानें कौन है नरेंद्र पटेल

  • नरेंद्र पटेल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़वाह विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन BJP के सचिन बिड़ला से हार गए थे। नरेंद्र के चाचा  स्व. ताराचंद पटेल 1993 में बड़वाह से विधायक और 1999 में खंडवा से सांसद निर्वाचित हुए थे। पिता सनावद नगर परिषद में पार्षद और सरपंच रहे। 
  • लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र का नाम पूर्व सांसद अरुण यादव ने ही आगे बढ़ाया था, लेकिन बाद में सुनीता सिकरगाए का नाम की भी चर्चा होने लगी। हालांकि, बाद नरेंद्र पटेल पर शीर्ष नेतृत्व ने सहमति दी।
     

एमपी की 29 सीटों पर इन नेताओं के बीच सीधा मुकाबला 

लोकसभा सीट    कांग्रेस प्रत्याशी  भाजपा प्रत्याशी
भोपाल       अरुण श्रीवास्तव   आलोक शर्मा
छिंदवाड़ा        नकुलनाथ  बंटी साहू
इंदौर       अक्षय कांति  बम शंकर लालवानी
राजगढ़          दिग्विजय सिंह रोडमल नागर
सागर          गुड्डू राजा बुंदेला डॉ. लता वानखेड़े
सतना         सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी          कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल            फुंदेलाल मार्को हिमाद्री सिंह
मंडला       ओंकार सिंह मरकाम फग्गनसिंह कुलस्ते
टीकमगढ़         पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार खटीक
खरगोन          पोरलाल खरते  गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
बैतूल        रामू टेकाम दुर्गादास उइके
उज्जैन        महेश परमार   अनिल फिरोजिया
देवास         राजेंद्र मालवीय महेंद्र सिंह सोलंकी
धार         राधेश्याम मुवेल   सावित्री ठाकुर
भिंड       फूल सिंह बरैया संध्या राय
नर्मदापुरम         संजय (संजू) शर्मा   दर्शन सिंह 
रीवा          नीलम मिश्रा जनार्दन मिश्र
रतलाम         कांतिलाल भूरिया  अनिता नागर सिंह चौहान
मंदसौर         दिलीप सिंह गुर्जर सुधीर गुप्ता
जबलपुर         दिनेश यादव आशीष सिंह
बालाघाट         सम्राट सारस्वत भारती पारधी  
खजुराहो  नामांकन रद्द वीडी शर्मा 
गुना   राव यादवेंद्र सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
दमोह  तरवर सिंह लोधी राहुल लोधी
विदिशा प्रताप भानु शर्मा  शिवराज सिंह चौहान
मुरैना सत्यपाल सिंह सिकरवार   शिवमंगल सिंह तोमर
ग्वालियर  प्रवीण पाठक  भारत सिंह कुशवाह 
खंडवा नरेंद्र पटेल ज्ञानेश्वर पाटिल
5379487