Logo
MP Lok Sabha Chunav Result: मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। 40 साल बाद एमपी में BJP ने क्लीन स्वीप किया है। इंदौर में शंकर लालवानी ने 11.75 लाख वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। शिवराज 8.21 लाख वोटों से जीते।

MP Lok Sabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। मध्यप्रदेश में BJP ने क्लीन स्वीप कर लिया है। MP की 29 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीत हासिल की है। विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीते हैं। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और खजुराहो से वीडी शर्मा ने भी बड़ी जीत अपने नाम की है।

दिग्विजय और नकुलनाथ हारे 
राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 145537 वोटों से हार गए हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ हार गए हैं। बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने 1 लाख 13 हजार 618 वोटों से जीत हासिल की। रतलाम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी हार गए हैं। बता दें कि भोपाल, गुना, खजुराहो और मंदसौर में भाजपा ने पांच लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस को शिकस्त दी है। 

एमपी की सभी 29 सीटों के परिणाम 

लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी वोट कांग्रेस प्रत्याशी वोट अंतर
बालाघाट डॉ. भारती पारधी(जीते) 712660 सम्राट सरस्वार(हारे) 538148 174512
बैतूल दुर्गादास उईके(जीते) 848236 रामू टेकाम(हारे) 468475 379761  
भिंड संध्या राय(जीते) 533462 फूल सिंह बरैया(हारे) 470169 63293
भोपाल  आलोक शर्मा(जीते) 981109 अरुण श्रीवास्तव(हारे) 479610 501499
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू(जीते) 644738 नकुलनाथ(हारे) 531120  113618
दमोह राहुल सिंह लोधी(जीते) 709768 तरबर सिंह लोधी(हारे) 303342 406426
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी(जीते) 928941  राजेंद्र राधाकिशन मालवीय(हारे) 503716 425225
धार सावित्री ठाकुर(जीते) 794449 राधेश्याम मुवेल(हारे) 575784  218665
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया(जीत) 923302 राव यादवेन्द्र सिंह यादव(हार) 382373  540929
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह(जीते) 668782  प्रवीण पाठक(हारे) 599077  69705
होशंगाबाद चौधरी दर्शन सिंह(जीते) 812147 संजय शर्मा(हारे) 380451  431696
इंदौर शंकर लालवानी (जीते) 1226751 संजय सोलंकी(बसपा) हारे 51659 1175092
जबलपुर आशीष दुबे(जीत) 790133 दिनेश यादव(हारे)     303459 486674
खजुराहो वीडी शर्मा(जीत) 772774 कमलेश कुमार(बसपा) हारे 231545 541229
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल(जीते) 861188  नरेन्द्र पटेल(हारे)   591540 269648
खरगोन गजेन्द्र सिंह(जीते) 819863 पोरलाल खरते(हारे) 684845 135018
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते(जीते) 751375 ओमकार सिंह मरकाम(हारे) 647529  103846
मंदसौर सुधीर गुप्ता(जीते)    945761  दिलीप सिंह गुर्जर(हारे) 445106 500655
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर(जीते) 515477 सत्यपाल सिंह सिकरवार(हारे) 462947 52530
राजगढ़  रोडमल नागर(जीते) 756139 दिग्विजय सिंह(हारे) 610602  145537
रतलाम अनिता नागर सिंह चौहान(जीते) 795863  कांतिलाल भूरिया(हारे) 588631 207232
रीवा जर्नादन मिश्रा(जीते)     477459 नीलम अभय मिश्रा(हारे) 284085 193374
सागर लता वानखेडे़(जीते) 787979 गुड्‌डू राजा बुंदेला(हारे) 316757  471222
सतना गणेश सिंह(जीते) 459728 सिद्धार्थ कुशवाहा(हारे) 374779 84949
शहडोल हिमाद्री सिंह(जीते) 711143 फुन्देलाल सिंह मार्को(हारे) 313803 397340
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा(जीते) 582664 कमलेश्वर पटेल(हारे) 376336  206328
टीकमगढ़  डॉ. वीरेन्द्र कुमार(जीते) 715050 पंकज अहिरवार(हारे) 311738 403312
उज्जैन अनिल फिरोजिया (जीते) 836104 महेश परमार(हारे) 460244 375860
विदिशा शिवराज सिंह चौहान(जीते) 1116460 प्रतापभानु शर्मा(हारे) 295052 821408

नोट: कुछ सीटों के आंकड़े अपडेट हो सकते हैं।

LIVE UPDATE...

  • जनता मोदी जी तीसरी बार पीएम बनाने जा रही है 

  • जनता और कार्यकर्ताओं ने सारी कसर पूरी कर दी

  • देश ने राहुल जी के त्याग और कड़ी तपस्या को दिल से वोट दिया है

  • बहनों का आशीर्वाद

  • मध्यप्रदेश में जनता ने कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ 

  • ऐतिहासिक जनादेश के लिए जनता का हृदय से आभार 

  • रतलाम में विधायक ने बांटे लड्डू
    कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू बढ़त बनाए हुए हैं। बंटी साहू ने अपनी पत्नी पर फूल बरसाकर खुशी जाहिर की। रतलाम सीट पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। विधायक मथुरलाल डामर ढोल के साथ काउंटिंग सेंटर से पैदल भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। वे रास्ते भर लोगों को लड्डू बांटते रहे।

  • एमपी में भी सीटों पर भाजपा जीत रही: मोहन यादव 

  • ईवीएम में गड़बड़ी का आरोपी 
    खंडवा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र पटेल ने लगाए EVM के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  उन क्षेत्रों में EVM के साथ छेड़छाड़ करती है जहां उन्हें हारने का अंदेशा होता है । हमने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी हार मान ली है, तो उन्होंने कहा कि मैं अंतिम मतगणना तक लड़ता रहूंगा।  

  • मंदसौर में भी गड़बड़ी का आरोप 
    मंदसौर के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने काउंटिंग प्रक्रिया और ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई है। दिलीप ने कहा कि भाजपा का सांसद जो कभी गांवों में नहीं गया है, उनका अपने कार्यकर्ताओं में ही जबरदस्त विरोध था। इसके बाद भी इतनी बड़ी लीड मिलना इस बात की ओर इशारा है कि ईवीएम में गड़बड़ी है।  

  • आखिरी में बदलाव होगा: जीतू पटवारी 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश के लोग संविधान को बचाना चाहते हैं। रुझान में एनडीए और भाजपा आगे है, पर आखिरी में बदलाव होगा। मध्यप्रदेश में दो सीटें ऐसी हैं, जहां कम अंतर से आगे-पीछे चल रही है।
  • नकुलनाथ लौटे
  • छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू से पीछे चल रहे कांग्रेस कैंडिडेट नकुलनाथ कुछ समय बाद सेंटर से वापस लौट गए।
  • दिग्विजय ने रुकवाई काउंटिंग 
    राजगढ़ में दिग्विजय सिंह ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो EVM की काउंटिंग रुकवा दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सील से मैच नहीं होने के कारण काउंटिंग रुकवाई गई है। भाजपा कैंडिडेट बंटी साहू से नकुलनाथ के पीछे होने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि अब जो है सो है। हम अध्ययन करेंगे। छिंदवाड़ा से उम्मीद है। फैसला जनता के हाथ है। 
  • इंदौर में नोटा को 1.38 लाख से ज्यादा वोट  
  • इंदौर में नोटा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोपहर 12.30 बजे तक नोटा को 138265 वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बिहार की ही पश्चिमी चंपारण की सीट रही जहां 45 हजार 637 वोट नोटा को मिले। 
  • छिंदवाड़ा से नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। विवेक साहू बंटी आगे हैं।
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीट विदिशा-रायसेन सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रतापभानु शर्मा पीछे हैं। 

जुगल किशोर की शणर में पहुंचे वीडी शर्मा 

जीतेगा इंडिया-जीतेंगे भारत, जय हिंद: विवेक तन्खा 

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तस्वीर 

कुल प्रत्याशी 369
कुल वोटर 5,65,95,533
पुरुष 2,90,70,191
महिला 2,75,23,921
थर्ड जेंडर 1221
कुल वोटिंग 66.87%
पुरुष वोटिंग 69.37%
महिला वोटिंग 64.24%
कुल बैलेट यूनिट 75,995
कुल कंट्रोल यूनिट 64,879
कुल मतदान केंद्र 64879

29 सीटों पर 4 चरण में हुए थे चुनाव

तारीख सीट  सीट का नाम
19 अप्रैल 2024 6 सीधी, शहडोल, जबलपुर
मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा 
26 अप्रैल 2024 6 टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो
सतना, रीवा, होशंगाबाद।
7 मई 2024 9 मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, बैतूल
सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़
13 मई 2024 8 देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम
धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा

इस बार 23 सीटों पर 13% तक कम मतदान, छह पर 2019 से ज्यादा पड़े वोट

चौथा चरण: आठ सीटों पर 2019 से -4.23कम मतदान 

लोकसभा सीट  2024 2019 कम-ज्यादा
देवास 74.86 79.46 -4.6
उज्जैन 73.03 75.40 -2.37
मंदसौर 74.50 77.84 -3.34
रतलाम 72.86 75.66 -2.8
धार 71.50 75.25 -3.75
इंदौर 60.53 69.31 -8.75
खरगोन 75.79 77.82 -2.03
खंडवा 70.72 76.90 -6.18
कुल  71.72% 75.95% -4.23%

तीसरा चरण: 2019 के मुकाबले 0.83% कम वोटिंग   

लोकसभा सीट   2024 2019 कम-ज्यादा 
राजगढ़   76.04% 74.39%  +1.65%
विदिशा 74.48% 71.79%    +2.69%
बैतूल 73.48% 78.15%  -4.67%
गुना      72.43% 70.32%     +2.11%
सागर     65.75% 65.51%   +0.24%
भोपाल 64.06%   65.70% -1.64%
ग्वालियर 62.13% 59.78%  +2.35%
मुरैना 58.97%    61.89%  -2.92%
भिंड 54.93% 54.42%   +0.51%
कुल  66.75% 66.88% -0.13%

दूसरा चरण: 2024 में पिछले चुनाव से किस सीट पर कितना कम हुआ मतदान 

लोकसभा सीट 2024 2019 कम-ज्यादा
होशंगाबाद  67.21% 74.22% -6.98%
सतना 61.94%  70.71% -8.77%
टीकमगढ़ 60.00% 66.62% -6.57%
खजुराहो 56.97% 68.31%  -11.31% 
दमोह 56.48%  65.83% -9.35%  
रीवा 49.43%  60.41% -10.9% 
कुल 58.35% 67.68% -9.84

पहला चरण: 2024 में पिछले चुनाव से 7.48कम मतदान  

लोकसभा सीट 2024 2019 कितना कम
छिंदवाड़ा 79.83%  82.39% -2.56%
बालाघाट 73.45% 77.61% -4.16%
मंडला 72.84%  77.76 -4.92%
शहडोल     64.68%  74.73   -10.05%
जबलपुर 61.00%  69.43 -8.43%
सीधी  56.50% 69.50%   -13
कुल 67.75% 75.23% -7.48%

जानें किस सीट पर, किसे कौन दे रहा चुनौती

लोकसभा क्षेत्र कुल प्रत्याशी भाजपा  कांग्रेस 
इंदौर 14 शंकर लालवानी  कोई नहीं 
रतलाम  12 अनीता नागर सिंह कांतिलाल भूरिया 
धार  7 सावित्री ठाकुर  राधेश्याम मुवेल 
खंडवा    ज्ञानेश्वर पाटिल  नरेंद्र पटेल 
खरगोन  5 गजेंद्र सिंह पटेल  पोरलाल खरते 
देवास  8 महेंद्र सोलंकी  राजेंद्र मालवीय 
उज्जैन  9 अनिल फिरोजिया  महेश परमार 
मंदसौर  8 सुधीर गुप्ता  दिलीप सिंह गुर्जर 

जानें एमपी की किस सीट पर कौन, किसे दे रहा चुनौती 

लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
विदिशा  शिवराज सिंह चौहान प्रताप भानु शर्मा 
खजुराहो     वीडी शर्मा कोई नहीं 
गुना    ज्योतिरादित्य सिंधिया राव यादवेंद्र सिंह 
भोपाल   आलोक शर्मा अरुण श्रीवास्तव
सतना      गणेश सिंह सिद्धार्थ कुशवाहा
मुरैना      शिवमंगल सिंह तोमर सत्यपाल सिंह सिकरवार 
भिंड      संध्या राय फूल बरैया  
ग्वालियर     भारत सिंह कुशवाह प्रवीण पाठक
सागर     डॉ. लता वानखेड़े चंद्रभूषण सिंह बुंदेला 
टीकमगढ़      डॉ. वीरेंद्र खटीक पंकज अहिरवार
दमोह     राहुल लोधी तरवर सिंह लोधी
रीवा      जनार्दन मिश्रा नीलम मिश्रा 
सीधी  डॉ. राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल
शहडोल हिमाद्री सिंह फुंदेलाल सिंह मार्को 
जबलपुर    आशीष दुबे दिनेश यादव
मंडला  फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम
नर्मदापुरम  दर्शन सिंह चौधरी संजय शर्मा  
राजगढ़     रोड़मल नागर दिग्विजय सिंह  
देवास    महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
मंदसौर  सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर 
रतलाम     अनीता नागर सिंह चौहान कांतिलाल भूरिया
खरगोन      गजेंद्र पटेल पोरलाल खरते 
खंडवा     ज्ञानेश्वर पाटिल नरेंद्र पटेल
बैतूल     दुर्गादास उईके रामू टेकाम 
इंदौर शंकर लालवानी(सांसद) कोई नहीं 
छिंदवाड़ा  विवेक साहू बंटी  नकुलनाथ(सांसद)
धार सावित्री ठाकुर(सांसद) राधेश्याम मुवेल
उज्जैन  अनिल फिरोजिया(सांसद) महेश परमार 
बालाघाट  डॉ. भारती पारधी सम्राट सारस्वत 

शराब दुकानें बंद रहेंगी
मतगणना के चलते मंगलवार को एमपी में ड्राय डे रहेगा और शराब दुकानें बंद रहेंगी। मतगणना के लिए कुल 3 हजार 883 टेबल और पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 242 टेबल लगाई गई हैं। सबसे पहले खरगोन तो आखिरी में भोपाल के नतीजे आएंगे। काउंटिंग शाम 7 बजे तक चलेगी। पहला रुझान 9 बजे तक आने की संभावना है। मतदान कराने में 2,59,516 कर्मचारी लगे हैं। मतगणना में 20 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। 

5379487