Logo
MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। चारों चरण में 66.20% मतदान हुआ, जो 2019 के 71.16% से 4.96% कम है। एमपी की 23 सीटों पर 1.64 से 13 फीसदी तक वोटिंग कम हुई। सिर्फ छह सीटों पर 0.51 से 2.69% मतदान ज्यादा हुआ। पढ़ें एनालिसिस रिपोर्ट।

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। चारों फेज में एमपी में कुल 66.20% मतदान हुआ, जो 2019 के 71.16% से 4.96% कम है। 29 में से 23 सीटों पर 2019 से इस बार वोटिंग कम हुई। 6 सीटों पर ही मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। 2019 की तुलना में इस बार सीधी में सबसे ज्यादा 13 फीसदी वोटिंग कम हुई। खजुराहो में 11.31%, रीवा -10.9% दमोह 9.35% और इंदौर में 8.75 फीसदी मतदान के प्रतिशत में गिरावट आई।

विदिशा में सबसे ज्यादा 2.69% बढ़ा वोटिंग प्रतिशत 
विदिशा लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.69 फीसदी वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा ग्वालियर 2.35%, गुना 2.11%, राजगढ़ 1.65, भिंड में 0.51% मतदान में बढ़ोतरी हुई है। हरिभूमि की Analysis  रिपोर्ट में जानें, चारों चरणों में एमपी की किस सीट पर पिछले चुनाव से कितना कम-ज्यादा रहा मतदान। 

चौथे चरण की आठ सीटों पर 71.72 फीसदी वोटिंग 
चारों फेज में सबसे ज्यादा आखिरी चरण की आठ सीटों पर 71.72 प्रतिशत मतदान हुआ। फिर भी यह पिछले चुनाव का आंकड़ा नहीं छू पाया। चौथे चरण में सबसे ज्यादा मतदान खरगोन में 75.79% और सबसे कम इंदौर में 61.75% हुआ। 75.01 फीसदी पुरुषों और 68.45 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि सोमवार को वोटिंग वाले क्षेत्रों जैसे बुरहानपुर, बड़वानी, सेंधवा, खरगोन, मनावर, झाबुआ, आगर आदि में आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर पांच-दस मिनट तक बिजली नहीं रही लेकिन इसका मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और लोगों ने लगातार मतदान किया। 

चौथा चरण: आठ सीटों पर 2019 से -4.23कम मतदान 

लोकसभा सीट  2024 2019 कम-ज्यादा
देवास 74.86 79.46 -4.6
उज्जैन 73.03 75.40 -2.37
मंदसौर 74.50 77.84 -3.34
रतलाम 72.86 75.66 -2.8
धार 71.50 75.25 -3.75
इंदौर 60.53 69.31 -8.75
खरगोन 75.79 77.82 -2.03
खंडवा 70.72 76.90 -6.18
कुल  71.72% 75.95% -4.23%

तीसरा चरण: 2019 के मुकाबले 0.83% कम वोटिंग   

लोकसभा सीट   2024 2019 कम-ज्यादा 
राजगढ़   76.04% 74.39%  +1.65%
विदिशा 74.48% 71.79%    +2.69%
बैतूल 73.48% 78.15%  -4.67%
गुना      72.43% 70.32%     +2.11%
सागर     65.75% 65.51%   +0.24%
भोपाल 64.06%   65.70% -1.64%
ग्वालियर 62.13% 59.78%  +2.35%
मुरैना 58.97%    61.89%  -2.92%
भिंड 54.93% 54.42%   +0.51%
कुल  66.75% 66.88% -0.13%

दूसरा चरण: 2024 में पिछले चुनाव से किस सीट पर कितना कम हुआ मतदान 

लोकसभा सीट 2024 2019 कम-ज्यादा
होशंगाबाद  67.21% 74.22% -6.98%
सतना 61.94%  70.71% -8.77%
टीकमगढ़ 60.00% 66.62% -6.57%
खजुराहो 56.97% 68.31%  -11.31% 
दमोह 56.48%  65.83% -9.35%  
रीवा 49.43%  60.41% -10.9% 
कुल 58.35% 67.68% -9.84

पहला चरण: 2024 में पिछले चुनाव से 7.48कम मतदान  

लोकसभा सीट 2024 2019 कितना कम
छिंदवाड़ा 79.83%  82.39% -2.56%
बालाघाट 73.45% 77.61% -4.16%
मंडला 72.84%  77.76 -4.92%
शहडोल     64.68%  74.73   -10.05%
जबलपुर 61.00%  69.43 -8.43%
सीधी  56.50% 69.50%   -13
कुल 67.75% 75.23% -7.48%

विधानसभा चुनाव से 11.62% कम वोटिंग 
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव 2023 से 11.62 फीसदी कम वोटिंग हुई है। विधानसभा चुनाव में 77.82 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। चौथे चरण में शामिल आठ सीटों पर भी विधानसभा चुनाव से 2.75 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। विधानसभा चुनाव में इन सीटों में शामिल विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत 74.47 रहा था। जबकि लोकसभा चुनाव में 71.72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

5379487