Logo
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव जबलपुर दौरे पर हैं। बुधवार को सीएम ने अफसरों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम यादव ने जन आभार यात्रा निकाली। सड़क पर रोड शो किया।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में अपने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई। कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए। सीएम ने विकास को बढ़ावा देने के लिए ACS की नियुक्ति पर भी चर्चा की है। CM ने एक सभा को संबोधित किया। एक संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक भी बुलाई। कैबिनेट बैठक में मिलेट्स को लेकर भी महत्त्वपूर्ण फैसला लिया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए 'रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना' की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत मोटा अन्न उत्पादन करने वाले पिछले वर्ग की जातियां को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें कोदो, कुटकी, बाजार के उत्पादन पर प्रति किलो 10 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

कैबिनेट में लिए गए यह अहम फैसले

  • सरकार ने फैसला किया है कि हर साल रानी अवंतिका बाई लोधी और रानी दुर्गावती के सम्मान का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मान विपरीत परिस्थितियों में सेवा करने वाली महिलाओं को मिलेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इनके जीवन पर आधारित पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे और छात्रों को इसमें फेलोशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
  • भाजपा के 'संकल्प-2023' में, तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों के लिए निर्धारित प्रतिमानक बढ़ाने का फैस किया है। अब प्रति बोरा प्रतिमानक राशि को तीन हजार से चार हजार रुपए करने का फैसला किया गया है। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार ने इस निर्णय को मंज़ूरी दे दी है, जिससे लगभग 165 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ सरकार को सहना पड़ेगा।
  • सरकार ने प्रदेश के सड़क नेटवर्क को बढ़ाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। इस योजना के लिए साढ़े चार हजार करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इन सड़कों का निर्माण केंद्र सरकार के सहयोग से किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में पांच लाख 11 हजार किमी की सड़कों का नेटवर्क है, जिसे बढ़ाया जाएगा।
  • कैबिनेट ने प्रदेश में 32 हजार करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। सरकार का उद्देश्य सिंचाई क्षेत्र को 45 हजार हेक्टेयर से 63 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाना है। वहीं, ग्वालियर मेले में वाहनों पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का भी निर्णय लिया गया है।

रानी दुर्गावति को अर्पित की पुष्पांजलि
इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर पहुंचे तो डमुना एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी संस्कारधानी आए हैं।सबसे पहले सीएम ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और रानी दुर्गावती अमर रहे के नारे लगाए। इसक बाद मुख्यमंत्री कलचुरी होटल पहुंचे। यहां कानून व्यवस्था की संभागीय समीक्षा बैठक ली।

'हम प्रदेश को रोजगार परख बनाना चाहते हैं' 
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिलास्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। एसीएस (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) की नियुक्ति करेंगे। जो विकास कामों पर नजर रखेंगे। जबलपुर और उसके आसपास के संभाग में भविष्य के विकास की भरपूर संभावनाएं हैं। भविष्य में यहां से रोजगार के क्या साधन हो सकते हैं, कानून व्यवस्था और रोजगार की संभावनाओं को लेकर चर्चा की गई है। हमने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। हम प्रदेश को रोजगार परख बनाना चाहते हैं।

सीएम का दावा:  लोकसभा में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी
मुख्यमंत्री ने 409 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जन आभार यात्रा के दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। सभा में उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को लोग दिवाली मनाएंगे। अयोध्या जाने वाले राम भक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। सीएम ने घोषणा की कि भगवान राम के चरण पड़ने वाली हर जगह को तीर्थ स्थल बनाया जाएगा। उन्होंने दावा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। आईटीआई से दीनदयाल के लिए नया ब्रिज बनाया जाएगा। उद्योगों के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। 

बैठक में बहुत सारे अहम निर्णय लिए जाएंगे 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती की नगरी में आकर में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सभी अमर शहीदों को याद करते हुए विकास के पथ पर मध्यप्रदेश को आगे ले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट में बहुत सारे अहम निर्णय लिए जाएंगे। 

हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं: राकेश 
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने मध्य प्रदेश की पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में करने का निर्णय लिया है। राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक न सिर्फ संस्कारधानी बल्कि संपूर्ण महाकोशल के लिए सकारात्मक संदेश होगा। जबलपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक के माध्यम से सरकार ने साबित कर दिया है कि महाकोशल पार्टी और सरकार की दृष्टि में कितना महत्वपूर्ण है।

CH Govt hbm ad
5379487