Logo
लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी हलचल मची है। इस्तीफों का दौर जारी है। कोई कांग्रेस तो कोई भाजपा का दामन थाम रहा है। सोमवार को कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा। MP कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल पलिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

भोपाल। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हालत और बिगड़ती जा रही है। एक के बाद एक नेता इस्तीफा दे रहा है। सोमवार को कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल पलिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पलिया ने PCC चीफ जीतू पटवारी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात कही है। बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल पलिया ने जीतू पटवारी के नाम लिखे पत्र में जिक्र किया कि मैं पं. सतपाल पलिया मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (भोपाल) पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोहागपुर (2018) आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, इस्तीफा स्वीकार करने का कष्ट करें।

जानें..क्यों नाराज थे सतपाल पलिया 
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव 2023 में सतपाल पलिया को सोहागपुर से प्रत्याशी नहीं बनाया था। इसी को लेकर उनके मन में नाराजगी थी। 2018 में वे कांग्रेस प्रत्याशी की टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन पलिया को हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि पलिया कांग्रेस में कई पदों पर रहे हैं।   

resign

हाल ही में ग्वालियर चंबल के 200 नेताओं ने छोड़ी थी कांग्रेस 
बता दें पांच दिन पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया था। सिंधिया ने ग्वालियर चंबल में कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी यानी भाजपा में शामिल किया था। ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में सिंधिया ने कांग्रेस नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी।  

पूर्व विधायक राकेश मावई ने थामा था भाजपा का दामन  
सिंधिया ने इससे पहले मुरैना से कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई को बीजेपी में शामिल करके कांग्रेस को बड़ा झका दिया था। राकेश को दिल्ली में सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। असल में मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे राकेश मावई को विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। इसी को लेकर राकेश मावई कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। इसी नाराजगी के चलते राकेश मावई ने भाजपा का दामन थाम लिया था। राकेश को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। 

सलूजा की पोस्ट: जीतू पटवारी कमलनाथ का तोड़ेंगे रिकॉर्ड 
कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल पलिया के इस्तीफा के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा पर हमला बोला है। नरेंद्र ने एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस में इस्तीफ़ों का दौर जारी...। जल्द ही जीतू पटवारी, कमलनाथ जी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे...।

5379487