Logo
Madhya Pradesh News: केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने मध्य प्रदेश समेत 28 राज्यों को अतिरिक्त राशि जारी की है। बात दें केंद्र ने एमपी को ₹5727.44 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की है।

Madhya Pradesh News: केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने मध्य प्रदेश समेत 28 राज्यों को अतिरिक्त राशि जारी की है। बात दें केंद्र ने एमपी को ₹5727.44 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की है।

CM मोहन यादव का दिल्ली प्रवास
यह राशि शुक्रवार को CM मोहन यादव के दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात और विकास कार्यों के लिए तय प्राथमिकताओं पर चर्चा के बीच जारी हुई है।

सबसे अधिक राशि पाने वालों में MP तीसरे स्थान पर
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए 72961.21 करोड़ रुपए के फंड में से सबसे अधिक 13088.51 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लिए जारी किए गए हैं। इसके बाद बिहार की नीतीश सरकार को 7338.44 करोड़ रुपए दिए गए हैं। एमपी की मोहन यादव सरकार को 5727.44 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

Image

राज्य सरकारों को मिलेगी मजबूती- वित्त मंत्रालय  
केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा राशि जारी करने के दौरान कहा गया है कि आगामी उत्सवों और नए साल के मद्देनजर केंद्र ने विभिन्न सामाजिक कल्याण उपायों और बुनियादी ढांचे के विकास योजनाओं के वित्त पोषण के लिए यह राशि दी है। इससे राज्य सरकारों को मजबूती मिलेगी। इसीलिए राज्यों को कर हस्तांतरण की अतिरिक्त किस्त के रूप में ₹ 72,961.21 करोड़ जारी किए गए हैं। यह किस्त 10 जनवरी 2024 को दी जाने वाली कर हस्तांतरण की राशि और 11 दिसंबर 2023 को पहले ही जारी की गई ₹ 72,961.21 करोड़ की किस्त के अतिरिक्त है।

सीएम मोहन ने जताया PM मोदी और वित्तमंत्री का आभार
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा है कि विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति हृदय से आभार व्‍यक्‍त करता हूं। निश्चय ही इस निर्णय से मध्‍यप्रदेश सहित अन्‍य राज्‍यों में सर्वस्पर्शी, समावेशी तथा सार्वभौमिक विकास को एक नई गति मिलेगी।

5379487