Logo
MP News: मध्यप्रदेश में एक बार फिर दूध के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। सांची ने दूध की कीमतों में प्रतिलीटर 2 रूपए का इजाफा किया है।

MP News: मध्यप्रदेश में एक बार फिर दूध के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। सांची ने दूध की कीमतों में 2 रूपए बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में दूध की मांग और पूर्ति को देखते हुए दुग्ध संघ ने यह फैसला किया है। बता दें, करीब 2.5 साल बाद सांची ने दूध में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं।  

प्रतिलीटर दो रुपए बढ़ाए गए दूध के दाम
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित की ओर से जारी आदेश के अनुसार सांची का चाय स्पेशल दूध 50 रुपये से बढ़कर 52 रुपए लीटर कर दिया गया है। वहीं, सांची टोंड मिल्क 52 से बढ़कर 54  रुपए प्रति लीटर हो गया। फुल क्रीम दूध के दाम 64 से बढ़कर 66 रुपए हो गया है। वहीं, स्टैर्ण्ड दूध (शक्ति) 500 ML 29 रुपए की जगह 30 रुपए, टोण्ड दूध (ताजा) 500 ML 26 रुपए की जगह 27 रुपए में मिलेगा।   

डेढ़ साल बाद बढ़े सांची दूध के रेट
सांची ने दूध के दाम 24 दिसंबर 2022 को बढ़ाए थे। हालांकि साल 2022 में ही सवा चार महीने के अंदर ही चार बार दाम बढ़े थे। तब से दूध के दाम स्थिर थे। अब करीब डेढ़ साल बाद एक बार फिर सांची दूध के रेट में इजाफा हुआ है। दूध के दाम बढ़ने से अब सांची के अन्य उत्पादों के दामों में भी बढ़त की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सांची दूध के अलावा पनीर, पेड़ा, मिल्क केक, दही, घी, श्रीखंड समेत अन्य डेरी प्रोडक्ट भी बेचता है।

हर दिन भोपाल में 7 से 8 लाख लीटर खपत
राजधानी भोपाल में दूध की बिक्री ज्यादा है। यहां 7 से 8 लाख लीटर दूध प्रतिदिन सेल होता है। पैकेट वाले दूध में भोपाल में सबसे ज्यादा 3 लाख लीटर दूध सांची का बिकता है। वहीं, अमूल दूध की खपत 60 हजार लीटर है। भोपाल में  मदर डेयरी, सौरभ, श्रीधी, शुद्धामृत का दूध भी पैकेट में बिकता है। इनकी कुल खपत प्रतिदिन करीब 1 लाख लीटर है। 

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487