Logo
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा कर सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए है। अक्टूबर माह का वेतन, जो 1 नवंबर को मिलना था, अब 28 अक्टूबर को ही दिया जाएगा।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन देने का बड़ा ऐलान किया है, जिससे सभी शासकीय सेवकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा कर सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए है। अक्टूबर माह का वेतन, जो 1 नवंबर को मिलना था, अब 28 अक्टूबर को ही दिया जाएगा।

CM ने दिए निर्देश 
दीपावली एक ऐसा पर्व है, जो हर परिवार के लिए खास होता है। यह त्यौहार रोशनी, उत्सव और खुशियों से भरा होता है। ऐसे में सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, ताकि वे समय से अपने त्योहार की तैयारियां कर सकें। सीएम ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवंबर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर को आहरण करने के निर्देश दिए गए हैं।”

दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी 
इसके साथ ही आगें लिखा- समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।

कर्मचारियों में खुशी की लहर 
इस घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दीपावली त्योहार से पहले वेतन मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे वे अपने परिवार के साथ मिलकर त्यौहार की खुशियों का आनंद ले सकेंगे।
 

5379487