Logo
मध्यप्रदेश में रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में 28 जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 6.6 डिग्री तक गिरा है। 43 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम है। प्रदेश में सतना सबसे ज्यादा सर्द रहा। यहां 3.9 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल। मध्यप्रदेश में दिन में राहत और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के 43 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम रहा। तीन जिलों में तो तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। पिछले 24 घंटे में 28 जिलों में रात का तापमान 1 से 6.6 डिग्री तक गिरा है। सतना प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्द रहा। यहां रात को 3.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नौगांव में 4.1 और पचमढ़ी में 4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

26 तक इन जिलों में ज्यादा पड़ेगी सर्दी 
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले तीन दिन तक प्रदेश में  कड़ाके की ठंड का दौर और रहेगा। इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। 25 जनवरी से उत्तर भारत में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं। 27 जनवरी से इसका असर प्रदेश में भी दिखेगा। इससे रात के टेम्प्रेचर में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, 26 जनवरी तक ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तेज ठंड रहेगी। 

इन जिलों में कोहरा 
ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पन्ना में कोहरा रहा। यहां 50 से 500 मीटर तक विजिबिलिटी रही। राजधानी भोपाल में भी रात को ठंड से लोग ठिठुरे। रात का तापमान 7.4 डिग्री रहा। सर्द हवा से सर्दी का अहसास और ज्यादा हुआ। 26 जनवरी से तेज धूप खिलने की उम्मीद है। 

इन जिलों में रात को सबसे ज्यादा ठंड 

जिला न्यूनतम तापमान
सतना 3.9
नौगांव 4.1
पचमढ़ी 4.2
खजुराहो  5.0
राजगढ़ 5.2
रीवा 5.2
दतिया 5.4
रायसेन 5.4
सागर 5.4
सीधी 6.0

बढ़े शहरों में सर्दी के हालात 

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 22.9 7.4
इंदौर 23.4 9.9
जबलपुर 22.6 8.9
ग्वालियर 20.5 7.9
उज्जैन 24.4 7.3

इन जिलों में दिन का पारा सबसे कम 

जिला अधिकतम तापमान
नौगांव 19
खजुराहो 19.4
दतिया 19.7
पचमढ़ी 20.2
ग्वालियर 20.5
रायसेन 20.6
रीवा 21.4
सिवनी 22
जबलपुर  22.6
भोपाल 22.9
5379487