MP: PNB घोटाले में फरार चल रहे मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी ने एक बार फिर मोदी सरकार की विदेश नीति और कूटनीति का नतीजा है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी आखिरकार बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और यह गिरफ्तारी उसी नीति का नतीजा है।"
डिप्लोमेसी की जीत
मंत्री सारंग ने इस गिरफ्तारी को भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक ताकत की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जैसे मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि थी, उसी तरह मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की एक डिप्लोमेटिक सफलता है।
Bhopal, Madhya Pradesh: On the arrest of Mehul Choksi in Belgium, Minister Vishvas Sarang says, "This is the government of Narendra Modi, zero tolerance for corruption, zero tolerance for terrorism. This is a major victory for our foreign policy..." pic.twitter.com/oVJx1Ries7
— IANS (@ians_india) April 14, 2025
क्या बोले विश्वास सारंग?
“इन आरोपियों की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिप्लोमेटिक जीत है, उनकी सरकार की विदेश नीति की सफलता और भ्रष्टाचार व आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की पुष्टि है।”
अब क्या आगे?
मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद अब भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण (extradition) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी, ताकि उसे भारत लाकर वित्तीय अपराधों के मामलों में कार्रवाई की जा सके। इससे देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर आम जनता का विश्वास और मजबूत होगा।