Logo
CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में गोविंदा आला रे आला भजन गाते हुए लोगों का दिल जीत लिया। रविवार को इंदाैर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस दौरान कृष्ण के रूप में तैयार छोटे बच्चों को गोद में लेकर दुलार भी किया।

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में रविवार को शामिल होते हुए गोविंदा आला रे आला भजन गाया। यहां मटकी फोड कार्यक्रम को भी पूरा किया गया। मुख्यमंत्री ने भगवान कृष्ण के रूप तैयार हुए बच्चों को अपनी गोद उठाते हुए उनका दुलार किया।

जीवन में लोगों को सीख
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि एमपी के गांवों को भी अब बरसान की तर्ज पर आदर्श गांव बनाए जायेंगे। इसके साथ ही दूध उत्पादन, गौ पालकों को गायों के पालन और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की ओर से हर संभव मदद की बात भी उन्होंने कही।

भगवान कृष्ण की लीलाओं की बात करते हुए सीएम ने जीवन में लोगों को बहुत कुछ सीख मिलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हर मां चाहती है कि उनका पुत्र भगवान कृष्ण की तरह ही हो। भगवान ने मानवता के कल्याण के लिए धरती पर जन्म लिया, जो हमें जीवन की प्रेरणा देता है।

परिवार में जब यशस्वी बालक की कामना
समुद्र में कालिया नाग और भगवान कृष्ण की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमें निड़रता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि परिवार में जब यशस्वी बालक होता है, तो पूरा कुल तर जाता है। प्रदेश की धरती पर भगवान की शिक्षा होने के सौभाग्य की बात भी मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत भगवान श्री राम और कृष्ण का देश है। यही कारण है कि सरकार सभी तीज त्यौहारों को लेकर अपनी भूमिका भी अदा करेगी।

फूलों की बरसात की
मुख्यमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों के ऊपर फूलों की बरसात करते हुए, भजन सुनाए।  मटकी फोड़ प्रतियोगिता में ग्वालों के रूप में शामिल हुए बच्चों को उन्होंने माखन और मिश्री खिलाई। छोटे बच्चों को गोद में लेकर उन्होंने उनसे बात की। कार्यक्रम के दौरान बांसुरीवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई। इस दौरान भगवान कृष्ण के जयकारे लगातार लगते रहे।

CH Govt hbm ad
5379487