Madhya Pradesh Budget 2024: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार का पहला बजट बुधवार को पेश किया गया। इस बार बजट 3.65 लाख करोड़ है। जो गत वर्ष से करीब 16 फीसदी अधिक है। शिक्षा क्षेत्र में 22 हजार 600 करोड़ और स्वास्थ्य क्षेत्र में 21 हजार 144 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। 26,560 करोड़ का बजट महिला कल्याण के लिए प्रस्तावित किया गया है।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सुबह 11.05 बजे सदन में जैसे पहुंचे। विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त किए जाने की मांग करने लगे। न्याय दो न्याय दो के नारे लगाते हुए आसंदी तक पहुंच गए। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की।
वीडियो देखें...
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): बजट पेश करने से पहले मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार का आज बजट पेश होगा। बजट जनता का , जनता के लिए और जनता को समर्पित होगा। मुख्यमंत्री की नेतृत्व में मध्य प्रदेश की सरकार बहुत अच्छी चल रही है और निरंतर विकास की ओर… pic.twitter.com/4MMXdIlsbG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2024
शिक्षा | 22 हजार 600 करोड़ |
स्वास्थ्य | 21 हजार 144 करोड़ |
खेल | 586 करोड़ रुपए |
तीर्थदर्शन योजना | 50 करोड़ रुपए |
वन एवं पर्यावरण विभाग | 4 हजार 725 करोड़ |
दुग्ध उत्पादक योजना | 150 करोड़ रुपए |
गौशाला के लिए | 250 करोड़ रुपए |
संस्कृति विभाग | 1081 करोड़ रुपए |
पीएम आवास योजना | 4 हजार करोड़ रुपए |
किसान कल्याण योजना | 4 हजार 900 करोड़ रुपए |
सिंहस्थ | 500 करोड़ रुपए |
महिला स्व समूह | 800 करोड़ रुपए |