Logo
MP Weather: मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिरने की संभावना है।

MP Weather: मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में होगी बारिश और ओलावृष्टि?
मौसम विभाग के अनुसार, खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आंधी की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में यह बदलाव ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हुआ है। यही वजह है कि कई जिलों में ओलावृष्टि और आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बुधवार को कैसा रहा था मौसम?
बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ गया था। मंदसौर के गरोठ और शामगढ़ में ओले गिरे। डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, उमरिया सहित अन्य जिलों में बारिश हुई। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

तापमान का हाल

  1. सबसे ठंडे जिले: सिवनी (28.2°C), उमरिया (29.3°C), सीधी (30.8°C), पचमढ़ी (31°C)
  2. सबसे गर्म जिले: नर्मदापुरम (40.2°C), रतलाम, धार और शिवपुरी में तापमान बढ़ा रहा।

बड़े शहरों का तापमान:

  1. भोपाल: 36.4°C
  2. इंदौर: 37°C
  3. ग्वालियर: 36.7°C
  4. उज्जैन: 38.5°C
  5. जबलपुर: 30.3°C

अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान
3 अप्रैल: खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

4 अप्रैल: इस दिन मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन भोपाल समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।
 

5379487