Logo
MPPSC Toppers List 2024: मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने राज्य सेवा चयन परीक्षा 2021 के रिजल्ट जारी किए हैं। इसमें रायसेन की अंकित पाटकर टॉपर रहीं। जबकि, उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रो. डॉ. वायएस ठाकुर की पुत्री राजनंदनी सिंह बेटा अर्जुन ठाकुर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुए हैं।

MPPSC Toppers List 2024: मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) द्वारा गुरुवार शाम जारी राज्य सेवा परीक्षा-2021 के रिजल्ट में रायसेन की अंकित पाटकर टॉपर रहीं। जबकि, उज्जैन के भाई-बहन एक साथ डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हुए। भाई को 21वी और बहन को 14वी रैक मिली है। बहन ने नायब तहसीलदार रहते परीक्षा दी थी। 

MPPSC EXAM 2021 में रायसेन की अंकिता टॉपर 

चयनित प्रतिभागी नंबर 
अंकिता पाटकर  942 
अमित कुमार  921.25 
पूजा चौहान  920
मनीषा जैन 917.50 
प्रियंक मिश्रा  916.25 
प्रियल यादव 910.25
आशिमा पटेल 906.50 
रितु चौरसिया 905.50 
सृजन श्रीवास्तव 903.25 
ज्योति राजोरे 902.75

राजनंदनी सिंह नायब तहसीलदार, अर्जुन ने छोड़ी TCS की जॉब 
उज्जैन में एक साथ एमपी पीएससी क्रैक करने वाली राजनंदनी सिंह ठाकुर और अर्जुन सिंह ठाकुर सगे भाई-बहन हैं। उनके पिता डॉ वायएस ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर हैं। उज्जैन के क्रिस्ट ज्योति स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई के बाद दोनों ने भोपाल से इंजीनियरिंग की डिग्री कंपलीट की है। 2020 में राजनंदनी नायब तहसीलदार पद पर चयनित हो गईं थीं। अभी वह सीहोर में सेवारत हैं। जबकि, अर्जुन की नौकरी टीसीएस में लग गई थी, लेकिन ज्वाइन नहीं की। सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें: MPPSC टॉपर अंकिता पाटकर ने बताया डिप्टी कलेक्टर बनने कितनी और कैसे करें पढ़ाई

रोजाना 8-10 घंटे पढ़ते थे अर्जुन, साझा की रणनीति
टीसीएस की जॉब ठुकराने के बाद अर्जुन ने रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई कर यह सफलता प्राप्त की है। इस दौरान उन्होंने मोबाइल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए करते थे। सोशल मीडिया से पूर्णत: दूरी बना रखी थी। जबकि, राजनंदनी ने नौकरी के साथ-साथ तैयारी की है। युवाओं को संदेश देते हुए कहा, पढ़ाई में खुद को झोंकना पड़ता है, तभी लक्ष्य तक पहुंच पाना संभव है। 

243 नए अफसर प्रदेश को मिले
MP पीएससी के जरिए इस बार 24 डिप्टी कलेक्टर और 13 डीएसपी सहित 243 नए अफसर प्रदेश को मिले हैं। इनमें जिला पंजीयक सहायक संचालक, श्रम अधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी, सीएमओ, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रम अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक  शामिल हैं। 

OBC आरक्षण विवाद, 13% पद के होल्ड 
मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने गुरुवार शाम राज्य सेवा परीक्षा-2021 की फाइनल चयन सूची जारी कर दी। चयनित अभ्यर्थियों के साथ हर विभाग की अनुपूरक सूची भी जारी की गई है। ओबीसी आरक्षण मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण 87% अभ्यर्थिययों के रिजल्ट ही बहाल किए गए हैं। यानी 13 फीसदी पदों के लिए रिजल्ट होल्ड है। 

 

5379487