Logo
राजस्थान के नागौर में युवक ने माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। फिर मोबाइल पर सुसाइड करने का तरीका सर्च किया। खुदकुशी करने में नाकाम रहा तो आरोपी बिस्किट खाते हुए थाने पहुंचा। पुलिस को घटना के बारे में सबकुछ बताया।

जयपुर। रात में सोते समय युवक ने माता-पिता और बहन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। तीनों का मर्डर करने के बाद आरोपी शवों के बीच रातभर बैठा रहा। मोबाइल पर सुसाइड करने के तरीके को सर्च किया। खुदकुशी करने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम रहा। सुबह बिस्किट खाते हुए आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और हत्या की जानकारी पुलिस को दी। 

आरोपी को हत्या करने का कोई पछतावा नहीं 
यह दर्दनाक घटना राजस्थान के नागौर जिले के पादूकलां की है। हत्यारे मोहित (20) से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल में सुसाइड करने के तरीकों को सर्च करने की हिस्ट्री भी मिली है। तीनों की हत्या के बाद आरोपी ने रात में ही घर में बने टैंक में कूदकर सुसाइड का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। आरोपी को हत्या का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस आरोपी को मानसिक रूप से अस्थिर बता रही है। 

सुबह पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया 
पुलिस ने बताया कि पादूकलां कस्बे में रहने वाले ज्वेलर दिलीप सिंह (45), उसकी पत्नी राजेश कंवर (42) और बेटी प्रियंका (15) पर धारदार (कुल्हाड़ी) हथियार से हमला किया गया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लिया। आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

बिस्किट खाते-खाते थाने पहुंचा आरोपी 
जानकारी के मुताबिक, मोहित मर्डर करके रातभर घर में ही शवों के साथ रहा। रविवार सुबह जब दूध देने वाला आया तो मोहित ने उससे कहा कि आज दूध नहीं लेना है, क्योंकि घरवाले बाहर गए हुए हैं। इसके बाद मोहित घर से बिस्किट खाते-खाते पादूकलां थाने पर पहुंच गया। वहां जाकर उसने पुलिस के सामने सारी घटना बता दी।

परिवारिक विवाद के कारण किया युवक ने उठाया ऐसा कदम 
पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी मोहित साइको प्रवृत्ति का है। उसके पिता दिलीप सिंह की ज्वेलरी की शॉप थी। मोहित भी इसी शॉप पर बैठता था। वो अक्सर मोबाइल में बिजी रहता था। ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये मामला पारिवारिक विवाद का हो सकता है। पुलिस ने हत्या के लिए काम में ली गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

5379487