Logo
Narsinghpur road Accident: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में भीषण हादसा हो गया। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनकर लौट रहीं स्कूटी सवार लड़कियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। एक घायल है। 

Narsinghpur road Accident: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनकर लौट रहीं लड़कियां हादसे का शिकार हो गईं।तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लड़कियों की मौत हो गई। एक घायल है। भीषण हादसा नरिसंहपुर में हुआ।जानकारी के अनुसार, नवलगांव में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का आयोजन किया गया। करौली की रहने वाली निकिता साहू, निकिता ठाकुर और सिमरम ठाकुर स्कूटी से घल लौट रही थी। इसी दौरान बेलखेड़ी और सूरवारी के बीच नहर के पास हादसा हो गया। तीनों लड़कियों की उम्र 14 साल बताई जा रही है।

विदिशा में बाइक और पिकअप में टक्कर, मौत 
विदिशा के सिरोंज में भीषण हादसा हो गया। भोपाल की ओर से आ रही पिकअप और सिरोंज की तरफ से जा रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप बाहन मोटरसाइकिल को 200 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया और इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। दर्दनाक हादसे में राकेश मोगिया निवासी साटोर की मौत हो गई। गोरेलाल बुरी तरह घायल हो गया।  

ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोग घायल 
कटनी में सवारी उतार रही ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामला बड़वारा थाना क्षेत्र के अमाड़ी ग्राम के पास का है। 12 लोगों से भरी ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया। एक्सीडेंट में रंगो बाई चौधरी, बिरन आदिवासी, अजय कोरी, घनश्याम सिंह, ज्ञानी भूमिया और सोमवती भूमिया घायल हुए हैं। 

5379487