Logo
MP News: एमपी के टाइगर रिजर्व में मानसून ब्रेक लगने वाला है। 30 जून के बाद टाइगर रिजर्व में 3 महीनों के लिए इंट्री बंद रहेगी। यह आदेश प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के लिए है।

MP News: एमपी के टाइगर रिजर्व में मानसून ब्रेक लगने वाला है। 30 जून के बाद टाइगर रिजर्व में 3 महीनों के लिए इंट्री बंद रहेगी। यह आदेश प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के लिए है। बता दें, एमपी में 6 टाइगर रिजर्व हैं।

अगर आप भी एमपी के टाइगर रिजर्व में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बता दें, एमपी के सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व 3 महीने के लिए बंद होने वाले हैं। इसलिए घूमने का प्लान बना रहे लोगों को 30 जून से पहले का ही समय चुनना सही रहेगा।

एमपी में हैं 6 टाइगर रिजर्व
एमपी में 6 रिजर्व हैं। जिसमें कान्हा टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व, संजय दुबरी टाइगर रिजर्व और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व शामिल हैं। यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में रहती है। प्रतिवर्ष लाखों की तादात में यहां लोग घूमने आते हैं।  

मानसून के कारण रहेगा बंद
एमपी में नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व मानसून की वजह से बंद रहेगा। इस दौरान कोई भी पर्यटक 1 जुलाई से 30 सितंबर तक नहीं जा सकेगा। पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर से ही गेट खोले जाएंगे। इस दौरान सभी टाइगर रिजर्व और सेंचुरी आम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

1 अक्टूबर के बाद ही खुलेगा टाइगर रिजर्व
एमपी में टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क में घूमने के लिए यह अंतिम मौका है। अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो 30 जून से पहले ही जाएं, नहीं तो आपको फिर 1 अक्टूबर के बाद ही घूमने का मौका मिलेगा। बता दें, एमपी में 12 नेशनल पार्क और 6 टाइगर रिजर्व हैं।

5379487