Logo
Navratri 2024: भोपाल के माता मंदिर चौराहे पर शीतला माता मंदिर नवाबी शासनकाल में बना था। यहां विराजी मातारानी की प्रतिमा खजूर के पेड़ में प्रकट हुईं थीं। नवरात्रि में यहां भक्त रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के आते हैं।

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन बुधवार को भोपाल के मां शीतला मंदिर की महिमा, महत्व और मान्यता से रूबरू करा रहे हैं। भोपाल के माता मंदिर चौराहे पर स्थित शीतला माता के दरबार में भक्तों की हर मुराद पूरी होती हैं। मान्यता है कि यहां विराजीं देवी की मूर्ति खजूर के पेड़ से प्रकट हुई थीं। श्रद्धालु यहां नौकरी और संतान प्राप्ति की मुराद लेकर आते हैं।

भोपाल के माता मंदिर क्षेत्र मां शीतला का प्राचीन मंदिर है। यहां शीतला माता पिंडी के स्वरूप में विराजमान हैं। मां काली और मां दुर्गा भी विराजी हुई हैं। नवरात्रि में यहां रोजाना हजारों भक्त देवी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि मंदिर में शीतल वस्तु अर्पित करने से मुंहमांगी मुराद पूरी होती है। मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु यहां ओम, स्वास्तिक, हाथ का पंजा और पीतल का घंटा दान करते हैं।

मंदिर के नाम से क्षेत्र की पहचान
नवाबी शासनकाल में बने इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां विराजी मातारानी की प्रतिमा खजूर के पेड़ में प्रकट हुईं थी। शुरुआत में मंदिर छोटा था, लेकिन अब मंदिर परिसर में भगवान राम और शनिदेव का दरबार भी बन गया है। मंदिर के आसपास स्थित इलाका भी माता मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। चौराहा को माता मंदिर चौराहा कहते हैं।

यह भी पढ़ें: भोपाल का काली मंदिर: दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मन्नत, मंदिर की स्थापना के बाद कम हुए हादसे 

सपना देकर प्रकट हुई थीं माता रानी
पुजारी राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर का इतिहास नवाबी दौर के भी पहले का है। शीतला माता यहां स्थित खजूर के पेड़ के नीचे प्रकट हुई थीं। हमारे परदादा को रात में सपना दिया था, जिसके बाद खुदाई की गई और मढ़िया बनाकर देवी मां की स्थापना की गई। भक्त यहां पूजा करने आने लगे और उनकी मुरादें भी पूरी होने लगीं। श्रद्धालु संतान, अच्छी नौकरी सहित अन्य मुदाद लेकर माता के दरबार में आते हैं और हाजिरी लगाते हैं। 

एक्सीडेंट में नहीं आती चोट 
पुजारी राजीव चतुर्वेदी ने बताया, यह मंदिर मेन रोड पर स्थित है। इसिलए वाहनों की आवाजाही भी खूब होती है, लेकिन मंदिर के सामने जितनर बार एक्सीडेंट हुए, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एक बार एक युवक बस की चपेट में आ गया था। उसकी गाड़ी डैमेज हो गई, लेकिन वाहन चालक को खरोच तक नहीं आई। 

हर मुराद पूरी करती हैं मां: प्रगति 
देवी दर्शन के लिए आईं महिला श्रद्धालु प्रगति लोखंडे ने बताया, वह सालों से माता रानी के दर्शन करने आ रही हैं। उनके घर-परिवार की माता रानी में बड़ी अस्था है। मां से जो भी मांगते हैं, माता रानी हर मुरादें पूरी करती हैं।

5379487