Logo
Neemuch District Hospital: नीमच जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में 26 बच्चे भर्ती थे, लेकिन शुक्रवार रात एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाते ही 16 की तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार के बीच वह उल्टी करने लगे। शरीर में फफोले पड़ गए। परिजन इस पर हंगामा करने लगे। 

Neemuch District Hospital: मध्य प्रदेश के नीमच जिला अस्पताल में गलत इंजेक्शन से वहां भर्ती 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उनके शरीर में फफोले पड़ गए। जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में हुई इस घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। अस्पताल के सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे और बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराया।  

शुक्रवार रात नीमच जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में 26 बच्चे भर्ती थे, लेकिन एंटीबायोटिक इंजेक्शन (आर सेफ्ट्रिएक्सोन इंजेक्शन आईपी) लगाते ही 16 की तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार के बीच वह उल्टी करने लगे। उनके शरीर पर फफोले हो गए। यह देख परिजन घबरा गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। 

3 बच्चे आईसीयू में भर्ती
घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने पर प्रशासनि अफसरों को मौके पर भेजा। जिन्होंने काफी समझाशद देने की कोशिश की, लेकिन 3 बच्चों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। वहीं 3 बच्चों को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। शेष बच्चों की हालत में सुधार है।

यह भी पढ़ें: हॉस्टल में आधी रात मारपीट: जबलपुर में निजी स्कूल के वार्डन ने छात्र से लगवाई 100 उठक-बैठक, बेरहमी पूर्वक पीटा 
 
SDM बोले-इंजेक्शन की कराएंगे जांच
एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने बताया कि एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगने से कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। 3 के माता-पिता ने अपने बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हम वहां भी जाकर जानकारी लेंगे। 3 बच्चे आईसीयू में हैं। जिस इंजेक्शन से यह समस्या हुई है, हम उसकी जांच कराएंगे। टेस्ट के लिए सैम्पल रखवा लिया गया है। 

5379487