Logo
MP के इंदौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जेल के अफसर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बिजी थे, ठीक उसी समय सेंट्रल जेल के अंदर कैदी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया है कि पत्नी की हत्या करने के बाद कैदी डिप्रेशन में था।

भोपाल। पत्नी की गला काटकर हत्या करने के बाद पति ने सेंट्रल जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी राम जन्मभूमि कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी जेल में विचाराधीन कैदी ने बाथरूम में चादर से फंदा बनाया और उसमें लटककर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, पत्नी की हत्या करने के बाद से वह डिप्रेशन में था, इसी के चलते कैदी ने खुद की जान ले ली। घटना इंदौर की सेंट्रल जेल में सोमवार की है। एमजी रोड पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया।

कैदी किसी से बात नहीं करता था 
एमजी रोड पुलिस के मुताबिक, अनिल (32) पुत्र राजू सेन्ट्रल जेल में सजा काट रहा था। अनिल की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड से पहले वह किसी से बात नहीं करता था। उसके डिप्रेशन में होने की भी बात सामने आ रही है। जेल प्रशासन का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

कैदियों ने अनिल को फंदे पर लटका देखा तो जानकारी दी 
जेल के अंदर जब यह घटना घटित हुई, उस समय सभी कैदी अपनी-अपनी बैरक में थे। अफसर पांच नंबर बैरक के यहां राम जन्म भूमि के प्रोग्राम में व्यस्त थे। साढ़े तीन बजे के लगभग उसे अन्य कैदियों ने अनिल को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद जेल प्रशासन को सूचना लगी। 

फल बेचते था कैदी, नारियल कोटने वाले चाकू से पत्नी की हत्या की थी
जानकारी के मुताबिक, पत्नी की हत्या के केस में अनिल विचाराधीन कैदी था। विवाद होने के बाद उसने नारियल काटने वाले बड़े चाकू से पत्नी का गला काट दिया था। वह फल बेचता था। हत्या के केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वह विचारधीन कैदी था।

5379487