Logo
Bhopal Crime News: भोपाल के बैरागढ़ में कैंपियन स्कूल के पास स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर 6 जून को कंपनी के 3 लाख 79 हजार जमा कराने बैंक जा रहे थे। कुछ दूर ही पहुंचे थे कि दो लड़कों ने जबरन रोक लिया और आंख में मिर्च पाउडर डपलकर रुपए लूट लिए।

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की आंख में मिर्च झोंककर 3 लाख 79 हजार लूट लिए। लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पेट्रोल पंप का नाबालिग कर्मचारी भी शामिल है। 

पेट्रोल पंप के नाबालिग कर्मचारी ने ही लूटेरों को मैनेजर की लोकेशन बताई थी।  लुटेरों ने इसके बदले उसे 5 हजार रुपए दिए थे। नाबालिग के अलावा सभी लुटेरे शातिर बदमाश हैं। उनके खिलाफ पहले से लूट और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं। 

6 जून की वारदात 
बैरागढ़ में कैंपियन स्कूल के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप में मनोज भावसार 2 साल से बतौर मैनेजर पदस्थ हैं। 6 जून को पेट्रोल पंप का 3 लाख 79 हजार रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। पेट्रोल पंप से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि दो लड़के पेड़ की आड़ में खड़े दिखे। इसमें एक उनकी बाइक के सामने आकर रुकने के लिए हाथ दिया। नहीं रुके तो हाथ से गाड़ी पकड़कर खींचने का प्रयास किया। इससे उनकी गाड़ी अनबैलेंस हो गई। तभी दूसरे लुटेरे ने आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया और मनोज के कंधे में टंगा बैग छीनकर भाग गए।

यह आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने इन्दा नगर निवासी चिंटू उर्फ अरुण राय व अब्बू उर्फ मन्नू उर्फ विशाल पाल बैरागढ़ को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर बदमाश हैं। अरुण के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे 8 संगीन अपराध दर्ज हैं। जबकि, विशाल के खिलाफ 12 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने पेट्रोल पंप में काम करने वाले 17 वर्षीय नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। महीनेभर पहले ही इसने नौकरी छोड़ी थी और लुटेरों को मैनेजर की लोकेशन साझा की थी।  

चिंटू बैग लेकर भागा
मैनेजर जब बैंक जाने की तैयारी कर रहा था। नाबालिग आरोपी उस समय पेट्रोल पंप पर था। जैसे ही मैनेजर बैग में कैश रखकर बैंक के लिए निकला, उससे पहले ही  नाबालिग आरोपी ने लुटेरों को सूचना दे दी और खुद पेड़ की ओट में छिप गया। लुटेरों ने जैसे ही बैग लूटकर खेत की तरफ भागे। नाबालिग भी पीछे-पीछे दौड़ने लगा। आरोपियों ने बैंग से निकालकर उसे पांच हजार दे दिए। शेष राशि चिंटू भाग निकला।  

5379487