Logo
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बीते 100 दिनों में अधोसंरचना के विकास के लिए 15 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देश को मिली है। इन परियोजनाओं से जहां लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

आनंद सक्सेना। भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और यह 100 दिन उसी संकल्पना को साकार करने में समर्पित रहा है। 15 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस और कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 से लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री चुने गए। सार्वजनिक जीवन के ढाई दशकों से ज्यादा समय बिना रुकेए बिना थकेए देश की सेवा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भाजपा प्रदेश में उनके जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी।

बिना रुकेए बिना थके देश के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण के साथ ही भारत के ऐसे दूसरे नेता बन गए हैंए जिन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दो कार्यकाल में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा। भारत के प्रति दुनिया का जो विश्वास बढ़ा है वह हम सभी देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 120 से अधिक देशों के साथ तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। उनके काम और उनके व्यक्तित्व के आधार पर उनकी छवि एक ग्लोबल लीडर की बन गई है। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए मोदी ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली।

दिनकर की लाइनें याद आती हैं
कार्यशैली और व्यक्तित्व के अनुसार प्रधानमंत्री पर महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की ये पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती हैं,
वसुधा का नेता कौन हुआ भूखण्ड विजेता कौन हुआ अतुलित यश क्रेता कौन हुआ नव धर्म प्रणेता कौन हुआ जिसने न कभी आराम कियाए विघ्नों में रहकर नाम किया।

100 दिनों में अधोसंरचना के विकास को मिली रफ्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बीते 100 दिनों में अधोसंरचना के विकास के लिए 15 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देश को मिली है। इन परियोजनाओं से जहां लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं देश के विकास को भी दिशा मिलेगी। इन परियोजनाओं में से 3 लाख करोड़ की परियोजनाएं सड़कोंए रेल सुविधाओं और बंदरगाहों के विकास के लिए हैं। 50600 करोड़ की लागत से आधुनिक तकनीक से युक्त सड़कें और हाईवे बनाए जाएंगे। देश को 8 नई रेल परियोजनाएं मिली हैंए जिनमें मध्यप्रदेश की इंदौर मनमाड़ रेल लाइन भी शामिल है। यह रेल परियोजना प्रदेश के आदिवासियों के विकास का पथ साबित होगी। ष्किसानों की बेहतरी के लिए किए भागीरथी प्रयासष् भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के किसानों का जीवन कैसे बेहतर बनेए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागीरथी प्रयास किए हैं। किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मोदी सरकार ने देश के 9 करोड़ 3 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 20 हजार करोड़ रूपए जारी किए हैं। 

मल्टी कोऑपरेटिव सोसाइटी की व्यवस्था
मध्यप्रदेश में भी किसानों और आम लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक पंचायत में मल्टी कोऑपरेटिव सोसाइटी की व्यवस्था लागू की जाएगी। किसानों को प्याज और बासमती चावल के दाम और अच्छे मिलेंए इसके लिए प्रधानमंत्री ने प्याज और बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाने और प्याज पर निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का विस्तार किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने तथा स्टार्ट अप और रूरल इंटरप्राइजेज को सपोर्ट करने के लिए एग्रीस्योर नामक एक नया फंड लॉन्च किया गया है।

5379487