Logo
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के भविष्य को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 

Political News MP: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बिहार में नीतीश कुमार को बधाई देने के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़ा बयान दिया है। केन्द्रीय मंत्री ने शिवराज सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे। 

मीडिया से चर्चा के दौरान कही ये बात
रामदास आठवले मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री हैं। शिवराज सिंह चौहान को लेकर कहा कि वे 2024 के चुनाव में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे। यह बात भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह का लोकसभा में आना पक्का है। 

शिवराज सिंह ने अच्छा काम किया
मंत्री ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान को लंबे वक्त से जानता हूं। जब मैं 1998 में चुनाव जीतकर संसद पहुंचा था। उस समय शिवराज सिंह चौहान भी मध्य प्रदेश से बीजेपी के सांसद थे। प्रदेश में शिवराज सिंह ने बहुत अच्छा काम किया है, इसलिए जनता ने उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया।

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लालू यादव का साथ छोड़ दिया है। हमने पहले ही कहा था की लालू के साथ मत जाइए, लेकिन वे तब आगे बढ़ गए। अब फिर भाजपा के साथ आ गए हैं। मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं। नीतीश कुमार का निर्णय बिहार की जनता के हित में है। इसी के साथ उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के स्थान पर कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए।

5379487