Logo
MP News: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई। मंत्री बनने के 14 दिन बाद रविवार को विभाग का आवंटन कर दिया गया।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई। मंत्री बनने के 14 दिन बाद रविवार को विभाग का आवंटन कर दिया गया। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 8 जुलाई को उनके कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। अभी तक वन व पर्यावरा विभाग नागर सिंह चौहान संभाल रहे थे। 

छह बार के विधायक हैं रावत 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर थे। वे, केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। वहां से हरि झंडी मिलने के बाद रावत को विभाग का आवंटन किया गया है। बता दें, लोकसभा चुनाव के समय श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। छह बार के विधायक रावत इससे पहले भी कई विभागों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 

जानें कौन हैं रामनिवास रावत
श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट से छह बार के विधायक रामनिवास रावत रह चुके हैं। इससे पहले वें, दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं।  उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ संसदीय का चुनाव लड़ा था। रामनिवास रावत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। ओबीसी नेता के रूप में प्रदेश की राजनीति में अपनी पकड़ बनाने वाले रावत ने कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी और विधानसभा में विपक्ष का नेता न बनाए जाने के बाद बीजेपी का दामन थामा था। 

5379487