Logo
खंडवा में एक लुटेरी दुल्हन 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। दुल्हन ने पहले युवक को शादी करने के लिए खंडवा कोर्ट बुलाया फिर खरीदारी करने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। पैसे पाने के बाद लुटेरी दुल्हन अपने गैंग के साथ चंपत हो गई। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

MP News: खंडवा में एक लुटेरी दुल्हन 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। दुल्हन ने पहले युवक को शादी करने के लिए खंडवा कोर्ट बुलाया फिर खरीदारी करने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। युवक दुल्हन की चालाकियों को समझ नहीं पाया और पैसे दे दिया। पैसे पाने के बाद लुटेरी दुल्हन अपने गैंग के साथ चंपत हो गई। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

बाथरूम के बहाने हुई फरार
मामला खंडवा कोर्ट का है। जहां एक युवक को लुटेरी दुल्हन ने अपनी गैंग के साथ चंगुल में फंसा लिया। इस गैंग ने युवक को शादी का झांसा दिया। युवक शादी के लिए तैयार हुआ तो उसे खंडवा कोर्ट बुला लिए। युवक के खंडवा पहुंचने पर गैंग ने बड़ी ही चालाकी के साथ सर्राफा खरीदारी के लिए 50 हजार रुपए ठग लिए। पैसे लेने के बाद दुल्हने ने वाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हो गई। काफी देर बाद भी दुल्हन वापस नहीं लौटी तो परिजन व रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू कर दी।

परिजन और रिश्तेदारों के बहुत ढूंढ़ने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तब युवक को धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। पीड़ित ने परिजनों के साथ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस भी इस मामले में सीसीटीवी की मदद से खोजबीन कर रही है।

उज्जैन का रहने वाला है पीड़ित
इस मामले में उज्जैन निवासी बाबूदास ने बताया कि हमारी खालवा में कुछ लोगों से पांच दिन पहले शादी को लेकर चर्चा हुई थी। उन्होंने गुरुवार को कोर्ट में शादी करने की बात कही थी। गुरुवार के दिन जब तय समय पर खंडवा कोर्ट पहुंचा तो दुल्हन अपने कई साथियों के साथ मौजूद रही। जब उनसे शादी की बात कही तो देरी का हवाला देते हुए एक दिन बाद शादी करने की बात कही। दुल्हन और उसके साथियों ने कहा कि कल शादी है तो आज कुछ खरीदारी कर लेते हैं। खरीदारी के लिए उन्होंने 50 हजार की मांग की। उनकी बातों में आकर 50 हजार रुपए भी दे दिए। उसके बाद अपने साथियों के साथ दुल्हन फरार हो गई।

पुलिस से की शिकायत
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना कोतवाली में की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मौके पर पुलिस को आरोपियों की एक पुरानी बाइक भी मिली है। उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेस के माध्यम से लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग का पता लगाया जा रहा है।

5379487