Logo
Guna Crime News: मध्यप्रदेश के गुना में फिर बवाल हो गया। पुलिस कस्टडी में पारदी युवक की मौत पर 16 जुलाई को महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में हंगामा मचा दिया। पुलिसकर्मियों से महिलाओं की झूमाझटकी हुई। कुछ महिलाओं ने कपड़े भी उतार दिए।

Guna Crime News: पुलिस कस्टडी में पारदी युवक की मौत के बाद बवाल बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को समाज की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा मचा दिया। पुलिसकर्मियों से महिलाओं की झूमाझटकी हुई। महिलाओं की चूड़ियां टूट गईं। कुछ पुलिसकर्मियों को भी खरोंचें आई हैं। कलेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी तो महिलाएं बाहर बाहर आकर हंगामा करने लगीं। कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। कलेक्टर ने महिलाओं को दोबारा बुलाकर उनकी बात सुनी है। मामला एमपी के गुना का है। 

women's uproar
कलेक्ट्रेट के बाहर महिलाओं ने उतारे कपड़े। जमकर किया हंगामा। 

पुलिस झूठ बोल रही
महिलाओं का कहना है कि झूठ बोला जा रहा है कि देवा पारदी (25) की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इतनी कम उम्र के लड़के को अटैक कैसे आ सकता है। पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। उसके चाचा के साथ भी मारपीट की गई है। महिलाओं की मांग है कि देवा के चाचा गंगराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए।

जानें पूरा मामला 
बीलाखेड़ी निवासी देवा पारदी की बारात रविवार को गांव से गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क आनी थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं। युवक के हाथ में मेहंदी लग चुकी थी। दूल्हे ने शेरवानी पहनकर एक सेल्फी भी ली। रविवार शाम 4.30 बजे झांगर चौकी पुलिस गांव पहुंची। जिस ट्रैक्टर पर बारात जाना थी, उसी पर देवा और उसके चाचा गंगाराम को पुलिस ले गई।

चाची और होने वाली दुल्हन ने किया था आत्मदाह का प्रयास
रविवार रात युवक की मौत की खबर सुनकर पारदी समाज के लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए। पुलिस कस्टडी में पारदी युवक की मौत का आरोप लगाते हुए समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में युवक की होने वाली दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। चाची ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। बचाने में SDOP झुलस गए। मामला गुना के बीलाखेड़ी का है।

जानें पुलिस ने क्या सफाई दी
पुलिस के मुताबिक, म्याना के भिड़रा गांव में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए देवा पारदी और गंगाराम पारदी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रविवार शाम दोनों को चोरी हुए सामान की रिकवरी के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान देवा के सीने में दर्द उठा। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देव पर 7 अपराध दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: गुना में बवाल: बारात वाले दिन पुलिस कस्‍टडी में युवक की मौत, पारदी समाज की महिला ने किया आत्‍मदाह का प्रयास

5379487