Logo
Sagar Gopal Bhargav: भाजपा के सीनियर विधायक गोपाल भार्गव ने महिला के प्रति बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई है। रविवार, 7 अक्टूबर को फेसबुक पोस्ट कर उन्होंने कहा, पुतला दहन से पहले हमें अंदर बैठे रावण को मारना होगा।

Sagar Gopal Bhargav: भाजपा के वरिष्ठ विधायक और मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने दुष्कर्म और महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा संदेश लिखते हुए पूछा-वर्तमान परिदृश्य में जिस तरह दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में क्या हम रावण दहन के अधिकारी हैं।  

सागर जिले के रहली से विधायक गोपाल भार्गव ने आगे लिखा कि वर्तमान में नवरात्रि पर्व चल रहा है। गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह कन्यापूजन के कार्यक्रम हो रहे हैं। 5 दिन बाद दशहरे में लोग जगह-जगह रावण दहन करेंगे। 

यह भी पढ़ें: भोपाल ड्रग्स मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: जीतू पटवारी ने पूछा-डिप्टी CM जगदीश देवड़ा से इस्तीफा लेंगे PM मोदी

BJP MLA गोपाल भार्गव ने लिखा-

  • पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने लिखा, अखबारों में जहां दुर्गा पूजा और कन्या पूजन की खबरें छपती हैं। उसी पेज पर मासूम बच्चियों से दुष्कृर्म और हत्या की खबरें भी पढ़ने में आती हैं। दुनिया के किसी देश में ऐसे समाचार पढ़ने और देखने को नहीं मिलते। 
  • गोपाल भार्गव ने कहा, विजयादशमी पर्व हम बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मानते हैं। रावण ने माता सीता का हरण किया, लेकिन असहय स्थिति में भी उन्हें स्पर्श नहीं किया। 
  • गोपाल भार्गव ने रामायाण और मानस की चौपाई का जिक्र करते हुए कहा, रावण से महाज्ञानी, तपस्वी, साधक और शिवभक्त इस भू-लोक में नहीं हुआ। जिसने अपने शीश काटकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दिए हों, उसके दहन करने का क्या औचित्य है ?
  • गोपाल भार्गव ने पुतला दहन तो सिर्फ आतिशबाजी दिखाने का मनोरंजन बनकर रह गया है। हमें अपने मन और इंद्रियों में बैठे उस रावण को मारना होगा, जो अबोध बच्चियों के साथ दुष्कृत्य के लिए प्रेरित करता है।
  • गोपाल भार्गव ने कहा, जबसे मृत्युदंड जैसे कड़ा कानून बना है। तब से ऐसी घटनाएं और बढ़ गई हैं। नवरात्रि में हम भारतीयों के लिए यह आत्ममंथन का विषय है।
5379487