Logo
मध्यप्रदेश के सागर में दर्दनाक घटना सामने आई है। परिवार गहरी नींद में था, तभी रात 3.30 बजे मकान में आग लग गई। चारों तरफ धुआं भर जाने से मां-भाई बेहोश हो गए। 13 साल की लड़की ने जान बचाने छत से छलांग लगा दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

सागर।  सागर में दो मंजिला मकान में आग लगने पर परिवार लपटों के बीच घिर गया। घबराहट में 13 साल की लड़की छत से कूद गई। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। चारों तरफ धुआं भर जाने से लड़की की मां और भाई बेहोश हो गए। परिवार पुणे का रहने वाला है। घटना शनिवार -रविवार की दरमियानी रात 3.30 बजे की है। आग पर सुबह 6 बजे तक काबू पाया जा सका। घटना शहर के रामपुरा वार्ड में बसेता वाली की है। यहां अशोक जैन के मकान के ग्राउंउ फ्लोर पर फोटोकॉपी की शॉप है। दूसरे फ्लोर पर परिवार रहता है। इसी मकान के बगल से उनका एक और मकान है। तीन दिन पहले ही उनकी बेटी अमृता जैन अपने बच्चों एंजल (13) और यश के साथ सागर आई थी। 

परिवार के बाकी लोग दूसरे मकान में सो रहे थे 
अमृता, उनके दोनों बच्चे और भाई सुरेंद्र जैन मकान के दूसरे फ्लोर पर सो रथे। परिवार के बाकी लोग दूसरे मकान में थे। फोटोकॉपी शॉप में आग लगी। धुआं उठने पर अमृता और बाकी लोगों की नींद खुली। देखा तो शॉप से लपटें उठ रही थीं। सभी ने शोर मचाया। इसी बीच एंजेल ने घबराहट में बचने के लिए छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। 

अमृता और उसके बेटे का अस्पताल में चल रहा इलाज 
अमृता और उनके बेट यश धुएं के कारण बेहोश हो गए। सुरेंद्र ने दोनों को बगल से ही लगे दूसरे मकान में शिफ्ट किया। अब तक फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। 2 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। बाद में अमृता और उनके बेटे यश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी पीयूष साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

CH Govt hbm ad
5379487