Logo
Hathras Incident: मध्य प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए बड़े हादसे की घटना के आरोपियों की तलाश की जा रही है। ग्वालियर जिले में भोले बाबा का एक आश्रम संचालित है जहां उसकी सर्चिंग की जा रही है। पुलिस की टीमें यहां भी दाबिश दे रही हैं।

Hathras Incident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए बड़े हादसे की घटना के आरोपियों की तलाश मध्य प्रदेश में भी की जा रही है। प्रदेश के ग्वालियर जिले में भोले बाबा की सर्चिंग की जा रही है। ग्वालियर जिले में आरोपी का एक आश्रम संचालित है, जहां पर पुलिस की टीमें दाबिश दे रही हैं।

झंड़ा का पुरा गांव में आश्रम 
जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के झंड़ा का पुरा गांव में एक आश्रम संचालित है। इस आश्रम का नाम विहार आश्रम दिया गया है। आश्रम को भोले बाबा द्वारा किराए पर लिया गया है। इस आश्रम में बाबा के छुपे होने की आशंका के चलते तिघरा पुलिस थाने की टीमों ने दाबिश दी, लेकिन बाबा का यहां भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल कसा है।

सेवादारों से पूछताछ
तिघरा पुलिस ने यहां के आश्रम में रह रहे सेवादारों से पूछताछ की है। सेवादारों से की गई पूछताछ में यह ज्ञात हुआ है कि आश्रम किराए पर लिया गया है। भोले बाबा मई के महीने में इस आश्रम में आया था। आरोपी बाबा हादसा होने के बाद से लगातार फरार चल रहा है, आरोपी और उसके नजदीकी सेवादारों के मोबाइल फोन भी बंद हैं। सभी आरोपी अंडरग्राउंड़ चल रहे हैं।

अन्य प्रदेशों की पुलिस से संपर्क
हाथरस हादसा की चर्चा देश में ही नहीं विदेश में भी गूंज रही है। रूस सहित अन्य देशों के राष्ट्रपति और पीएम प्रधानमंत्री मोदी से बात कर शोक व्यक्त कर चुके हैं। इस हादसे में अबतक करीब 122 लोगों की जान जाने की खबरें सामने आई हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज उत्तर प्रदेश के अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। भोले बाबा और उसके सेवादारों की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अन्य प्रदेशों की पुलिस से संपर्क कर उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस को चकमा देकर अब तक फरार हैं।

5379487