Logo
Sehore Dispute during marriage ceremony: सीहोर में दोराहा थाना क्षेत्र के इमालिया भोज में बेलदार परिवार के यहां मायने गांव से बारात आई थी, लेकिन मामूली बात पर शुरू हुआ विवााद इतना बढ़ा की दो घंटे तक लोग जान बचाकर भागते रहे।

Sehore Dispute during marriage ceremony: सीहोर जिले में बुधवार को विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। घराती और बाराती पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। कार से कुचलने का प्रयास करते रहे। झगड़े में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल, दोराहा थाना क्षेत्र के इमालिया भोज गांव में बेलदार परिवार में विवाहोत्सव था। भोजन करते समय किसी बात को लेकर बाराती और घराती पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष का यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हाथापाई और पत्थरबाजी के साथ कुछ लोग जीप से कुचलने की कोशिश करने लगे। इस दौरान ‎कारों में भी तोड़फोड़ भी की गई। 

मायने गांव से आई थी बारात 
बारात मायने गांव से इमलिया भोज पंचायत गई थी। इसमें स्थानीय लोगों के साथ ‎आसपास के गांवों से भी समाज के लोग शामिल हुए, लेकिन कुछ युवाओं ने शराब पी ली और विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि गांव के मैदान में फिल्मी अंदाज में‎ कई बार गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।  ‎

जान बचाने दो घंटे तक भागते रहे लोग 
खाली मैदान में ओवरस्पीड ‎कारों से बचने दर्जनों ‎ग्रामीण इधर-उधर भागते रहे। यह घटनाक्रम दो घंटे तक चला। मारपीट और पथराव में 8 लोग घायल हो गए, लेकिन किसी ने पुलिस केस नहीं हुआ। समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को आपस में बैठकर समझौता करा दिया। दोराहा थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत नहीं मिली। वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

5379487