Logo
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक गाय ने तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया है। इसके साथ ही इस बछड़े की दो नाक हैं। गांव के लोग इस बछड़े को शिव का अवतार मानकर पूजा कर रहे हैं।  किसान के घर में देखने के लिए काफी मात्रा में लोग पहुंच रहे हैं।

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक गाय ने तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया है। इसके साथ ही इस बछड़े की दो नाक हैं। गांव के लोग इसे भगवान शिव का अवतार मानकर पूजा कर रहे हैं। किसान के घर में बछड़े को देखने के लिए काफी मात्रा में लोग पहुंच रहे हैं।

यह अनोखा मामला शहडोल जिले के ग्राम पंचायत अतरिया का है। जहां रविवार के दिन एक किसान के घर गाय ने बछड़े को जन्म दिया। यह बछड़ा देखने में दुर्लभ रहा। किसान ने देखा कि बछड़े की तीन आंख और दो नाक हैं। लोग इसे भगवान शिव का अवतार मानकर पूजा करने के लिए किसान के घर एकत्रित होने लगे। 

किसान ने बताया
इसकी जानकारी जब गांव में लगी तो ग्रामीणों ने किसान के घर पहुंचना शुरू कर दिया। किसान का नाम रतन सिंह है। रतन सिंह ने बताया कि कि बछड़े के जन्म के बाद तीन आंखें और नाक में चार छेद हैं। बछड़े की दो आंखें अपनी जगह पर है लेकिन तीसरी आंख भगवान शिव की तरह माथे पर है। 

लोगों ने किया पूजा- पाठ
बछड़े को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। कुछ लोग इसे भगवान शिव का अवतार मानने लगे तो कोई इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देखने लगा। लगातार बछड़े की पूजा के लिए लोग किसान के घर पहुंचने लगे। पूजा करने के बाद कुछ लोगों ने पैसे भी चढ़ाना शुरू कर दिया।

कुल्लुहा गांव में जन्मा बछड़ा काफी सुर्खियां बटोर रहा है। आसपास के कई इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है लेकिन इस प्रकार से जन्मे जानवरों को धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जाता है।

5379487