Logo
Rewa Crime News: मध्यप्रदेश के रीवा में हैरान करने वाली घटना हुई। बेटी की मौत पर मायके की महिलाओं ने दामाद को पुलिस जीप में ही चप्पलों से पीटा। परिजनों का अरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर बेटी की हत्या की है।

Rewa Crime News: बेटी की मौत के बाद मायके वालों ने हंगामा मचा दिया। जिला अस्पताल में मायके और ससुराल वालों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मायके पक्ष की महिलाओं ने दामाद को पुलिस जीप में ही चप्पलों से पीटा। परिजनों का आरोप है कि पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी ने मिलकर बेटी की हत्या की है। पुलिस किसी तरह से मृतक महिला के पति को बचाकर थाने ले गई। घटना रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।  

जानें पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, भोलगढ़ निवासी दीक्षा पाठक की शादी विंध्य विहार कॉलोनी के ऋषि मिश्रा से 2023 को हुई थी। शनिवार को रात तीन बजे दीक्षा की तबीयत खराब हुई। ससुराल वालों ने मायके वालों को दीक्षा की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो बेटी दीक्षा मृत मिली। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को परेशान कर रहे थे। दामाद और ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या की है।  

पुलिस को भीड़ ने घेरा 
दीक्षा की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने मृतका के पति ऋषि को जीप में बैठाया और थाने लेकर आने लगी, इतने में भीड़ ने गाड़ी घेर ली। महिलाओं ने पानी की बोटल और चप्पलों से  दामाद ऋषि की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस किसी तरह से महिला को पति को बचाकर थाने ले गई। 

पुलिस ने दर्ज किया केस
सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले में 304 बी का मामला दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया दहेज प्रताड़ना का मामला लग रहा है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

jindal steel hbm ad
5379487