Logo
State Mineral Minister Conference: भोपाल के इंटर नेशनल कन्वेंशान सेंटर में दूसरा राज्य खनिज मंत्री सम्मेलन हुआ। इसमें यूपी-बिहार सहित 20 राज्यों के मंत्री शमिल हुए। 

State Mineral Minister Conference in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंटर नेशनल कन्वेंशान सेंटर में आयोजित राज्य खनिज मंत्री सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञों के साथ 20 राज्यों के खनन मंत्री भी शामिल हुए। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहला राज्य खनिज मंत्री सम्मेलन हैदराबाद में हुआ था।  

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देश की खनन पॉलिसी की विशेषताएं बताते हुए कहा, भारत अकूत खनिज संपदा से भरपूर है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इसका अधिक से अधिक सदुपयोग करें तो निश्चित ही देश का आर्थिक विकास तेजी से होगा। उन्होंने खनन की प्रक्रिया में नवीन तकनीक के समावेश पर भी जोर दिया है।  
 
63वें केंद्रीय भू वैज्ञानिक कार्यक्रम बोर्ड की बैठक भी हुई
खनन मंत्री सम्मेलन के तीन तकनीकी सत्रों में में नीतिगत विषयों में विचार-विमर्श किया गया। पहले सत्र में 2023 के खनन सुधारों, गवेषण अनुज्ञप्ति, अपतटीय खनन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में नेशनल जियो साइंस के डेटा पर विश्लेषण किया गया। इससे पहले 63वें केंद्रीय भू वैज्ञानिक कार्यक्रम बोर्ड की बैठक हुई। इसमें डीएई, अंतरिक्ष विभाग और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जैसे केंद्रीय मंत्रालयों, ओनएसजी  HJDL, FIMI, एमओआईएल और टाटा स्टील के अधिकारी भी शामिल हुए। 
5379487