Logo
टीकमगढ़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों द्वारा मृतक युवक की भाभी को परेशान किया जा रहा था जिसका विरोध करने पर देवर की हत्या कर दी गई। गोली की घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

MP NEWS: टीकमगढ़ जिले के खिरिया चौकी के नेगुवां गांव में एक युवक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है। गोली लगने की सूचना पाकर परिजन गंभीर हालत में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के ठिकानों में दबिश दी जा रही है।

क्या है मामला
नेगुवां गांव में शुक्रवार की शाम 5 बजे छत्रपाल सिंह उम्र 27 वर्ष अपने भाभी के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल में निकले और भाभी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। छत्रपाल ने जब इसका विरोध किया तो युवको ने बंदूक निकाल कर तान दी। वहीं थोड़ी दूर में छत्रपाल के भाई भी खेत में काम कर रहे थे तो यह घटना देखकर आवाज लगाई की भाई-भाभी भागो.. इतना कहते ही आरोपियों ने फायर कर दिया। जिसमें भाई की पीठ पर गोली लगी। गोली मारने वाले युवकों का नाम ऋषि साहू और राजेश साहू बताया जा रहा है। दोनो यूपी के महरौनी निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।

अस्पताल ले जाते समय ही तोड़ा दम
इस घटना की सूचना के तुरंत बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर छत्रपाल को गंभीर हालत में पास के महरौनी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। शनिवार की सुबह 9 बजे शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि छत्रसाल के परिजनों ने यूपी के महरौनी निवासी ऋषि और राजेश साहू पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के अनुसार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रात में उनके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह घर पर नहीं मिले। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

5379487