Logo
मध्यप्रदेश के निवाड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्र और भतीजे की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर है। हादसे में शवों के चीथड़े उड़ गए।

भोपाल। शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में तीन मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। घायल महिला को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। दर्दनाक हादसा निवाड़ी के बनगांय हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, फिर कुचलते हुए निकल गया। हादसे में शवों के चीथड़े उड़ गए। जानकारी के अनुसार, बाइक पर रामेश्वर यादव (45), पत्नी रामकुमारी,​​​​​​ बेटा कृष्णा यादव (13) और भतीजा मंगल यादव देर रात एक ही बाइक से जा रहे थे। हादसे में रामेश्वर, कृष्णा और मंगल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Road Accident

वनगाय गांव के रहने वाले हैं मृतक 
जानकारी के मुताबिक, बहन की लड़की की शादी में शामिल होने सभी एक ही बाइक से जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक ओरछा के वनगाय के रहने वाले हैं।   फिलहाल पुलिस सड़क हादसे की जांच में जुटी हुई है।

शहडोल में शादी से लौट रहे पिता-पुत्र की मौत 
इधर शहडोल में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुढ़ार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, पिता शोभा सिंह अपने बेटों ओंकार सिंह और विवेक सिंह के साथ शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। गिरवा मार्ग के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता शोभा सिंह और पुत्र ओंकार की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय पुत्र विवेक सिंह घायल है। 

5379487