Logo
Tikamgarh Police Raid: टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला के खिलाफ 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। दिल्ली की कंपनी ने केस दर्ज कराया है। जिस पर पूछताछ के लिए बुधवार 24 जुलाई को असम पुलिस ने कांग्रेस MLA के घर दबिश दी।

Tikamgarh Police Raid: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बुधवार को असम पुलिस ने विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर दबिश दी है। उनके ताल दरवाजा स्थित मकान में असम पुलिस सुबह 7 बजे पहुंची और उनके बेटे शाश्वत से 11 बजे तक पूछताछ करती रही। इस दौरान विधायक बुंदेला भी मौजूद रहे। 

टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे शाश्वत सिंह के खिलाफ 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। आटोनामस काउंसिल घोटाले से जुड़े इसम मामले में शाश्वत समेत 5 आरोपी शामिल हैं। असम पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले भी यादवेंद्र सिंह के यहां छापेमारी की थी। 

दिल्ली की कंपनी में दर्ज कराई थी शिकायत 
दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी ने शाश्वत सिंह बुंदेला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। 2022 में हुए इस मामले को लेकर असम पुलिस ने बुधवार सुबह एक बार फिर कांग्रेस विधायक के घर पहुंची और तीन घंटे तक पूछताछ करती रही। हालांकि, सवाल जवाब क्या हुए, इस संबंध में खुलासा नहीं हो पाया।  

बंगले पर रहे विधायक, मीडिया से बचते रहे
छापेमारी के बाद न विधायक की ओर से प्रतिक्रिया आई और न पुलिस अफसरों ने कुछ बताया। विधायक यादवेंद्र सिंह सुबह से बंगले पर ही हैं, लेकिन मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बचते रहे। उनके घर छापेमार की खबर सुन बड़ी संख्या में समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए। 

टीकमगढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने बताया, पुराने में पूछताछ के लिए असम पुलिस आई है। विधायक के बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस अधिकारी क्या जानना चाहते हैं, यह बात सार्वजनिक नहीं किया।  

5379487