Logo
इंदौर में एक गंभीर मामला सामने आया है। पत्नी से तंग आकर युवक ने ससुराल के सामने आग लगाकर जान दे दी। सूत्रों के मुताबिक, महिला पाकिस्तान की रहने वाली है। युवक से उसने चौथी शादी की थी। पांचवीं शादी करने वाली है। इसी को लेकर युवक प्रताड़ित था।

इंदौर। पत्नी से प्रताड़ित होकर युवक ने ससुराल के सामने आग लगाकर जान दे दी। मौत से पहले युवक ने वीडियो बनाने के अलावा एक पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर वॉट्सऐप स्टेटस पर भी अपलोड किया। लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। घटना जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। 4 जनवरी को आग में जलने से युवक 80 प्रतिशत जल गया था। 9 दिन तक चले शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। युवक के परिचितों ने बताया कि उसकी पत्नी पाकिस्तानी है। महिला की सुनील से यह चौथी शादी थी।  

तलाक देना चाहती थी पत्नी
पुलिस ने बताया कि युवक सुनील लोहानी (35) ने सुसाइड से एक दिन पहले 2-3 जनवरी को सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो अपलोड कर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। पत्नी समेत ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताया था। जब किसी ने उसकी इस धमकी पर ध्यान नहीं दिया तो अगले ही दिन ससुराल के सामने आग लगा ली। अब मौत हो गई है।  सुनील को उसकी पत्नी तलाक देना चाहती थी। उसे पता चला था कि पत्नी का किसी से अफेयर है और वह पांचवीं शादी करने वाली है। इसी कारण से वह ससुराल गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। 

2018 में हुई थी शादी
मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी 2018 में हुई थी। बाद में पत्नी उससे अलग मायके में रह रही थी। आपसी मनमुटाव और दहेज प्रताड़ना का केस भी किया था। विवाद खत्म नहीं करने पर 4 जनवरी को सुनील अपने ससुराल जा पहुंचा। मेन गेट को खटखटाता रहा। जब कोई बाहर नहीं आया तो उसने ससुराल के बाहर ही खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत जल गया था। तत्काल उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 

5379487