Logo
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर से मानसून की विदाई के साथ गर्मी बढ़ गया। गुरुवार, 3 अक्टूबर को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थमते ही गर्मी परेशान करने लगी। गुरुवार को ग्वालियर में तापमान 36 डिग्री के पार रहा। ग्वालियर-चंबल से मानसून की विदाई हो गई है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम से भी मानसून विदा होने लगा है। नवरात्रि में इस बार बारिश की संभावना कम ही है। 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 4 अक्टूबर को लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो रहा है। जो अगले कुछ दिन में पूर्वी मध्यप्रदेश में असर दिखाएगा। यहां मानसून की विदाई सबसे लेट होगी। 

मध्य प्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर से मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी का असर बढ़ गया है। ग्वालियर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों में भी काफी गर्मी रही। 

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: आज शाम से मौसम का बदलेगा मिजाज, कल फिर होगी बारिश की वापसी, जानें अगले 5 दिनों तक का हाल

गुना में सर्वाधिक तापमान 
गुरुवार को सर्वाधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना जिले में रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर-खजुराहो में 36.6 डिग्री और भोपाल, जबलपुर रीवा, सतना, दमोह, टीकमगढ़ में पार 35 डिग्री के पार रहा। हालांकि, रात में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। गर्मी का असर बढ़ा हुआ रहेगा।

जबलपुर संभाग में सर्वाधिक बारिश 
मध्य प्रदेश में इस साल सर्वाधिक बारिश जबलपुर संभाग में हुई है। यहां के मंडला में 60.6 इंच और सिवनी जिले में 56.8 इंच पानी गिरा। सर्वाधिक बारिश वाले जिलों में श्योपुर, निवाड़ी, राजगढ़, भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं। हालांकि, पिछले 3 दिन से कहीं भी बारिश नहीं हुई है। 

5379487