Logo
MP Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल से मानसून विदा हो गया। गुरुवार, 3 अक्टूबर को उज्जैन संभाग से विदा हो सकता है। रीवा जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में मानसून की विदाई सबसे लेट होगी।

MP Weather Update: प्रदेशभर में बारिश का दौर समाप्त होने को है। ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। गुरुवार को उज्जैन संभाग के कुछ जिलों से भी मानूसन की विदाई संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3  दिन में राजस्थान, पश्चिमी यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात से भी मानूसन की विदा होने लगेगा। 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है। इस कारण पूर्वी मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई में थोड़ा समय लग सकता है। इस इलाके में मानसून की एंट्री भी सबसे पहले हुई थी। 

मध्य प्रदेश में मानसून 21 जून को जबलपुर संभाग के रास्ते एंटर हुआ था। सबसे आखिरी में 28 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचा, लेकिन मानसून की विदाई सबसे पहले इसी क्षेत्र से शुरू हुई है। इस इलाके में मानसून 95 दिन एक्टिव रहा।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: नवरात्रि की शुरुआत में झेलनी होगी गर्मी, 2 दिन बाद मौसम लेगी करवट, प्रदूषण का हाल भी बेहाल

मानसून की विदाई के साथ गर्मी बढ़ी
मध्य प्रदेश में 3 दिन से बारिश नहीं हुई। ग्वालियर और चंबल संभाग में मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को सर्वाधिक 36.6 डिग्री खजुराहो और ग्वालियर में रिकॉर्ड किया गया। टीकमगढ़ में 36 डिग्री, भोपाल, जबलपुर, रीवा, रतलाम, गुना, उज्जैन, दमोह में 35 डिग्री और इंदौर में तापमान 34 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 20 अक्टूबर से ठंडक बढ़ेगी, लेकिन तब तक दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। 

यह भी पढ़ें: अलविदा मानसून: मध्यप्रदेश में अब खत्म हुआ बारिश का दौर, अगले 2-3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें

गुरुवार को यहां बूंदाबांदी संभव 
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित प्रदेश के सभी जिलों में तेज धूप खिली रहेगी। 

5379487