Logo
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिससे गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। 

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की विदाई के बावजूद दो सिस्टम एक्टिव हैं। इसके चलते शनिवार को इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 37 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है। दशहरा में गत वर्ष भी पानी गिरा था। हालांकि, किसी जिले में तेज बारिश का अनुमान नहीं है।  

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत 46 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। इसके बावजूद यहां लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसके चलते गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही रहने काअनुमान है। 

MP के इन जिलों में होगी बारिश 

  • मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, धार, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, आगर-मालवा, हरदा, सीहोर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक और बारिश की संभावना है। 
  • भोपाल, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, नर्मदापुरम, राजगढ़, रीवा, मऊगंज, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल में धूप खिली रहेगी। 

यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में 20 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम, हरियाणा में नहीं होगी बारिश

शुक्रवार को 8 जिलों में बारिश 
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, पचमढ़ी, हरदा, सिवनी, मंडला, और खरगोन में बारिश हुई। भोपाल में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहे। जिस कारण दिनभर धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। हरदा से मानसून 5 अक्टूबर को लौट चुका है। इसके बावजूद शुक्रवार को यहां तेज बारिश हुई है। 

यह भी पढ़ें: Latest MP News 12 October 2024: महेश्वर-इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे CM मोहन यादव, रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ  21 को   

20 अक्टूबर तक बढ़ेगी ठंडक
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, मध्यप्रदेश में 20 अक्टूबर तक ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन का पारा 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा। अक्टूबर के अंत तक दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।  

5379487