Logo
Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के 24 घंटे बाद ही बात तलाक पर पहुंच गई। दुल्हन ने दूल्हे और ससुराल वालों पर किडनैपिंग, जबरदस्ती शादी कराने और मारपीट का केस दर्ज कराया है।

भोपाल। लव मैरिज के 24 घंटे बाद ही दूल्हा और दुल्हन के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात तलाक पर पहुंच गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने दूल्हे सहित ससुराल वालों के खिलाफ किडनैपिंग, जबरदस्ती शादी कराने और मारपीट का केस दर्ज कराया है। 24 साल की दुल्हन ने आरोप लगाया है कि दूल्हे ने किसी बात पर दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद बात बिगड़ गई और शादी टूटने की कगार पर पहुंच है। मामला इंदौर का है। दूल्हा धीरज व्यास, ससुर मुकेश और देवर सुजल व्यास फिलहाल फरार हैं। 

खाना खाते समय दूल्हे ने दुल्हन को मार दिया था थप्पड़
जानकारी के मुताबिक, पांच फरवरी को इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र की रहने वाली दुल्हन से धीरज नाम के युवक ने लव मैरिज की। पहले दोनों इंदौर के मरीमाता मंदिर गए और फेरे लिए। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन एक होटल में खाना खाने गए। तब दूल्हे का परिवार ही साथ में था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। दुल्हन नाराज हो गई। लेकिन उस समय लड़की ने कुछ नहीं कहा।

थाने में पिता के साथ जाने की बात कही 
शाम को लव मैरिज की सूचना देने दूल्हा और दुल्हन एरोड्रम थाने पहुंचे। यहां लड़की के पिता और बहन पहुंचे। लेकिन दुल्हन ने यहां भी मारपीट की बात नहीं कही, सिर्फ पुलिस इतना कहा कि अभी वो ससुराल नहीं, अपने मायके जाना चाहती है। पुलिस ने सहमति देकर पिता के साथ भेज दिया। अगले दिन यानी 6 फरवरी को लड़की ने केस दर्ज कर दिया। 

दुल्हन ने पुलिस को क्या बताया 
दुल्हन ने लड़के वालों पर आरोप लगते हुए पुलिस को बताया कि धीरज ने उसके साथ डरा धमका कर शादी की है। दुल्हन ने बताया कि धीरज ने उसका मोबाइल छीना और कार में बैठाकर धार ले गया। वहां धीरज के पिता मुकेश और भाई सुजल बैठे थे। इसके बाद लड़की को वकील के पास लेकर गए। उससे दस्तावेज तैयार कराए। फिर वापस इंदौर लेकर आए और मरीमाता मंदिर में डरा-धमकाकर लड़की के साथ धीरज ने फेरे लिए। 

सबको फोटो दिखाने की दी धमकी
लड़की ने यह भी बताया कि धीरज ने धमकी दी कि ये फोटो सबको दिख दूंगा। कभी तेरी शादी नहीं होगी। यह बात सुनकर लड़की डर गई। इसके बाद धीरज ने एरोड्रम थाने पर आवेदन दिया कि हमने मर्जी से शादी कर ली है। डर के कारण तब पुलिस को लड़की कुछ नहीं बता पाई। पिता के घर जाने के दूसरे ही दिन यानी 6 फरवरी को लड़की ने एमआईजी थाने में धीरज, ससुर मुकेश और देवर सुजल व्यास पर केस दर्ज कराया।

लड़के वालों ने पुलिस से क्या कहा-
लड़के पक्ष के लोगों ने बताया कि लड़की और धीरज एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे। प्रेम संबंध थे। शादी की बात चल रही थी। लड़की के परिवार वाले शादी टाल रहे थे। 5 फरवरी को दोनों अपनी मर्जी से घर से गए थे। धीरज ने अपने परिवार को बुला लिया और शादी कर ली। तब लड़की के पक्ष से कोई नहीं आया था। शादी के कुछ ही घंटे के बाद धीरज की दुल्हन से कहासुनी हो गई। इस पर धीरज ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ जाने की जिद करने लगी। फिर बाद में लड़की ने एमआईजी थाने में अपहरण और जबरदस्ती शादी को लेकर शिकायत दर्ज करा दी। जबकि शादी उसकी मर्जी से हुई थी।  

5379487