Logo
मध्यप्रदेश के मुरैना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी की पत्नी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घिनौनी हरकत करने के बाद महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया। 80% से ज्यादा झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती है।

भोपाल। दुष्कर्म के आरोपी की पत्नी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घिनौनी हरकत करने के बाद महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया। 80 फीसदी से ज्यादा झुलसी महिला का इलाज ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला मुरैना के अंबाह का है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को समझाने वह चांदपुर गांव उसके घर गई गई थी। वहां 3 लोगों ने आरोपी की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब वह भागने लगी तो दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत अन्य लोगों ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। बयान का वीडियो भी सामने आया है। 

पीड़िता के पति ने एंबुलेंस में बनाया वीडियो 
अंबाह पुलिस के मुताबिक, 80 फीसदी झुलसी महिला पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला से राजीनामा की बात करने चांदपुर गांव गई थी। महिला के पति ने एंबुलेंस में VIDEO बनाकर पुलिस को दिया। महिला इसमें गौतम, मदन और राकेश का नाम लेकर बुरा काम करने की बात कह रही है।

भागने लगी तो कमरे में बंद कर लगा दी आग 
महिला ने बताया कि वह भागने लगी तो आरोपी उसे पकड़कर कमरे में ले गए। वहां मेरे पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत उसकी चाची और बाबा ने आग लगा दी। महिला ने यह भी बताया कि जनवरी में उसके पति पर महिला ने दुष्कर्म का केस कराया था। वह जेल में था और हाल ही में छूटकर आया है।

5379487