Logo
Dawood Ibrahim Childhood Home: दाऊद इब्राहिम 1983 में मुंबई आने से पहले मुंबके गांव में रहता था। सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद वह भारत से भाग निकला। बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी।

Dawood Ibrahim Childhood Home: केंद्र की मोदी सरकार आतंकवादी और मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम पर बड़ा एक्शन करने जा रही है। उसके बचपन का घर और महाराष्ट्र के रत्नागिरि में उसके परिवार के स्वामित्व वाली तीन अन्य संपत्तियों को शुक्रवार को नीलाम किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी चारों संपत्तियां कृषि योग्य हैं और मुंबई के गांव में स्थित है। तस्करों और विदेशी मुद्रा हेरफेर (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम (SAFEMA) के तहत अधिकारियों द्वारा संपत्तियों को जब्त किया गया था। 

5 जनवरी को होगी नीलामी

  • नीलामी 5 जनवरी को मुंबई में होगी। 
  • नौ साल में दाऊद की 11 संपत्तियां नीलाम हो चुकी हैं।
  • 4.53 करोड़ रुपए एक रेस्तरां नीलाम हो चुका है। 
  • 3.53 करोड़ रुपये में छह फ्लैट और 3.52 करोड़ रुपये में एक गेस्ट हाउस भी नीलाम हुआ था। 

दाऊद को जहर देने की आई थी खबर
दिसंबर, 2023 में पाकिस्तान के कराची शहर में छिपकर बैठे दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबर सामने आई थी। रिपोर्टस के अनुसार, उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में रखा गया था। हालांकि किसी ने पुष्टि नहीं की थी। बाद में मुंबई के रिश्तेदारों ने खुलासा किया कि दाऊद बिलकुल ठीक है।  

मुंबई सीरियल बम धमाकों का मुख्य आरोपी है दाऊद
दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों का मुख्य आरोपी है। 12 मार्च, 1993 को मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोटों से दहल गई थी, जिसमें 257 लोग मारे गए थे। 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। लगभग 27 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई थी। मामले की जांच सीबीआई ने की थी। 16 जून, 2017 को मुस्तफा दोसा और अबू सलेम सहित कई आरोपियों को इस मामले में दोषी ठहराया गया था। वांछित आतंकवादी दाऊद इब्राहिम ने कथित तौर पर हमलों की योजना बनाई थी।

दाऊद इब्राहिम 1983 में मुंबई आने से पहले मुंबके गांव में रहता था। सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद वह भारत से भाग निकला। बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी।

jindal steel jindal logo
5379487