Logo
Thane Dombivli boiler explosion: महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार दोपहर डोंबिवली फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट हो गया। जिसमें मृतकों की संख्या 10 पहुंच गई। तीन के शव शुक्रवार सुबह बरामद किए गए हैं। हादसे में घायल 60 लोग एम्स में भर्ती कराए गए हैं।

Thane Dombivli boiler explosion: महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार दोपहर हुए डोंबिवली बॉयलर विस्फोट में मृतकों की संख्या 10 हो गई। तीन मृतकों के शव हादसे के 21 घंटे बाद शुक्रवार सुबह बरामद किए गए। डोंबिवली में अभी कूलिंग ऑपरेशन चल जारी है।  इस हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस हादसे में तकरीबन 60 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। 

वीडियो देखें...

वीडियो के अनुसार, ब्लास्ट के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में धुआं फैल गया था। अचानक हुए ब्लास्ट से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ  है। लोगों ने बताया कि विस्फोट बहुत खतरनाक था। इसकी आवाज कई किमी तक सुनाई दी। आसपास के इमारतों के कांच भी टूट गए हैं।

वीडियो देखें...

5 किमी के दायरे में महसूस हुआ कंपन 
सिविल डिफेंस ऑफिसर बिमल नथवानी ने बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार दोपहर 1.30 बजे हुई थी। इसके झटके 5 किमी के दायरे में महसूस किए गए। शाम तक 7 के शव बरामद कर लिए गए थे। जबकि, तीन मृतकों के शव शुक्रवार सुबह बरामद हुए हैं।  

CM शिंदे ने की घायलों से मुलाकात 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहले डोंबिवली बॉयलर विस्फोट स्थल पर पहुंचकर धटना स्थल का जायजा लिया। फिर एम्स पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। इस दौरान घटना की जानकारी लेने के बाद उनके समुचित उपचार के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया।    

CH Govt hbm ad
5379487