Logo
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेशभर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की, जिसमें विदिशा के कलाकारों ने अवध के  लोकनृत्य एवं रीवा के कलाकारों ने दुलदुल घोड़ी नृत्य तथा शहडोल के कलाकारों ने बघेली नृत्य की मनोहर प्रस्तुति दी।

भोपाल। नेहरू युवा केंद्र संगठन, मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल के आईईएस विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लगभग 700 से अधिक युवाओं ने भाग लिया है। युवा उत्सव में सभी 52 जिलों से चयनित प्रतिभागियों द्वारा भाषण, पेंटिंग, कविता, सांस्कृतिक नृत्य तथा फोटोग्राफी विधा में प्रस्तुति दी गई।
पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से भारत की विविध संस्कृति के रंग प्रतिभागियों द्वारा उकेरे गए तथा रंग बिरंगी रंगों से सजी पेंटिंग्स के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं विरासत के विभिन्न रंग भी दिखे।

कविता में दिखी देशभक्ति की झलक
पंच प्रण विषय पर केंद्रित कविताओं में देशभक्ति, एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दी। प्रतिभागी देवेश शर्मा ने "हम भारत भव्य बनाएंगे" कविता लिखी।

विकसित भारत पर युवाओं ने व्यक्त किए विचार
भोपाल कि प्रतिभागी सोनाली चौहान ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए। सतना कि प्रतिभागी आस्था निगम ने कहा चंद्रयान और मंगल मिशन पर आज पूरा देश गर्व कर रहा। शाजापुर के अभिषेक शर्मा ने कहा कि भारत के गावों को कृषि आधारित उद्योगों से पुन: जोड़ना होगा, परंपरागत व्यवसायों को बढ़ाना होगा। 

अवध के लोकनृत्य एवं  दुलदुल घोड़ी की प्रस्तुति 
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेशभर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की, जिसमें विदिशा के कलाकारों ने अवध के  लोकनृत्य एवं रीवा के कलाकारों ने दुलदुल घोड़ी नृत्य तथा शहडोल के कलाकारों ने बघेली नृत्य की मनोहर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा लोकगीतों तथा शास्त्रीय संगीत पर विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। नृत्यों के माध्यम से भारत की विविधता तथा सांस्कृतिक एकता की झलक मिली। इस दौरान देशभक्ति से भरपूर गीतों पर भी युवा जमकर थिरके।                                                                                                            लेखक-मधुरिमा राजपाल

CH Govt hbm ad
5379487