Logo
जशपुर जिले में सोमवार को जिला पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर वोटिंग हुई। जिसमें बीजेपी की शांति भगत ने कांग्रेसी प्रत्याशी आरती सिंह को 9 वोटों से हराया। 

जितेंद्र सोनी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला पंचायत में फिर से भाजपा का कब्जा हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने फिर से बाजी मारी है। भाजपा की शांति भगत जशपुर जिला पंचायत की नई अध्यक्ष बनी है। 

दरअसल रायमुनी भगत पहले यहां की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। लेकिन बाद में उन्हें बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के मैदान उतार दिया था. उनके विधायक बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का पद खाली था। उसी खाली पद के लिए सोमवार को वोटिंग हुई। भाजपा की तरफ से शांति भगत उम्मीदवार थी, जबकि कांग्रेस की तरफ से आरती सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। 

कांग्रेस प्रत्याशी को मिले महज 4 वोट 

कांग्रेस के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह की पुत्री आरती सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के तौर पर सिर्फ चार वोट मिले। उल्लेखनीय है कि, जशपुर जिला पंचायत में कुल 13 जिला पंचायत सदस्य हैं। आज हुए चुनाव में भाजपा की शांति भगत के पक्ष में कुल 9 मत पड़े, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 4 मत मिले। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत के विधायक बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का पद खाली था।

सूरजपुर जनपद पंचायत में बीजेपी ने जमाया कब्जा 

सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें जनपद सदस्यों के द्वारा पूर्व अध्यक्ष जगलाल देहाती के खिलाफ अविश्वास लाकर उन्हें पद से हटा दिया गया था। आज जनपद पंचायत परिसर में हुए अध्यक्ष के लिए वोटिंग में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को महज एक वोट से हरा कर चुनाव जीता। प्रेम नगर के विधायक फूलन सिंह मरावी ने चुनाव की कमान अपने हाथों में रखा था। विधानसभा सत्र को छोड़कर सूरजपुर पहुंचे भूलन सिंह ने अपने कुशल नेतृत्व भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिले के सबसे बड़े जनपद में अध्यक्ष कुर्सी में बैठा दिया। 

5379487