Logo
राजस्थान सरकार के कैबिनेट के विभागों का बंटवारा शुक्रवार को कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अपने पास सबसे अधिक 8 विभाग रखे हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के हिस्से 6 विभाग आए हैं।

Bhajan Lal Sharma Cabinet Portfolios Allocation: राजस्थान के भजनलाल शर्मा कैबिनेट के विभागों का शुक्रवार को बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने पास आठ विभाग रखे हैं। इनमें गृह विभाग, आबकारी, सामान्य प्रशासन और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसे अहम विभाग हैं। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को  महिला एवं बाल विकास, वित्त और पर्यटन समेत 6 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को मंत्रियों को मिले विभागों की सूची जारी कर दी गई।

किसे मिला कौन सा विभाग: 

नाम  मिले विभाग
भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री                                                                                                                                          कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ, सूचना एवं जनसंपर्क  विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो                                                                                                           
दीया कुमारी,उप मुख्यमंत्री वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, कला साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, सर्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग
प्रेमचंद बैरवा,उप मुख्यमंत्री  तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्धांत, होम्योपैथिक विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग
किरोड़ी लाल मीणा कृषि एवं उद्योग विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग
गजेंद्र सिंह खींवसर  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, युवा मामलात और खेल विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सैनिक कल्याण विभाग
मदन दिलावर विद्यालय शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग
कन्हैयालाल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भूजल विभाग
जोगाराम पटेल
 
संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य विभाग
सुरेश रावत जल संसाधन विभाग, जल संसाधन योजना विभाग
अविनाश गहलोत  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
सुमित्रा गोदारा  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामला विभाग
जोराराम कुमावत पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपालन विभाग, देवस्थान विभाग
हेमंत मीणा  राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग
सुरेन्द्रपाल सिंह टी.टी  कृषि विपण विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र विभाग एवं जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग
संजय शर्मा  वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परविर्तन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
गौतम कुमार  सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग
झाबर सिंह खर्रा  नगरीय विकास विभाग
हीरालाल नागर ऊर्जा विभाग
ओटा राम देवासी पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
मंजू बाघमार सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग
विजय सिंह राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग
 
कृष्ण कुमार के.के बिश्नोई उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, नीति निर्धारण विभाग
कवाहरसिंह बेढम  गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मतस्य विभाग

भजनलाल कैबिनेट में कुल 25 मंत्री
भजनलाल सरकार के कैबिनेट में कुल 22 मंत्री हैं। इनमें 12 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री  हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर सरकार के मंत्रियों की संख्या 25 है।

25 मंत्रियों में 20 पहली बार बने 
मंत्रिमंडल में जिन 22 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें 17 पहली बार मंत्री बने हैं। 12 कैबिनेट मंत्रियों से 9, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले में से चार और पांच राज्य मंत्रियों में से चार पहली बार मंत्री बने हैं। अगर सीएम और दो डिप्टी सीएम को भी मिला लिया जाए तो 25 में से 20 पहली बार के मंत्री हैं।

5379487