Logo
प्रधानमंत्री ने मोदी ने राजस्थान के मंत्री विधायकों को केन्द्र सरकार के विकिसत भारत संकल्प शिविर में शामिल होकर जरूरमंदों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। कहा, शिविरों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बढ़ाएं।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 और 6 जनवरी को राजस्थान के प्रवास में थे। उन्होंने यहां सत्ता और संगठन से जुड़े प्रमुख भाजपा नेताओं की बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के नवनिर्वाचित विधायकों और मंत्रियों को लोकसभा चुनावी के मद्देनजर जरूरी टास्क देकर गए हैं। कहा, शासन प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करें और आमजन तक पहुंच बढ़ाएं। 

बातचीत ही नहीं समस्या समाधान भी कराएंगे 
PM मोदी से मिले निर्देशों के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई  ने तय किया है कि शासन स्तर से लगाए जा रहे विकसित भारत संकल्प शिविर में पार्टी के सभी विधायक शामिल होंगे। शिविर में वह न केवल लाभार्थियों से बातचीत करेंगे, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान कराने में भी मदद करेंगे। 

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा सक्रिय
विधायकों के साथ विधायक चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेताओं को यह काम प्राथमिकता से करने को कहा गया है। प्रधानमंत्री मोदी और संगठन से मिले निर्देशों के बाद राज्य के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा सक्रिय हो गए। वह दूसरे ही दिन चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प शिवर में शामिल होकर कई घंटे तक मॉनिटरिंग करते रहे। कहा, प्रधानमंत्री मोदी की मंशा है कि संकल्प यात्रा का लाभ हर जरूरतमंद को मिलना चाहिए, तभी इसका उद्देश्य सार्थक हो पाएगा। अन्य विधायक भी शिविर में पहुंचने लगे हैं।

शिविर में आए 99.12 लाख लोग, 43.07 लाख का स्वास्थ्य परीक्षण 
भाजपा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। केन्द्र की भाजपा सरकार का यह फ्लैगशिप प्रोग्राम है, जिसमें हर पात्र व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने का संकल्प है। इसके जरिए ज्यादातर लोगों तक पहुंचा जा रहा है। प्रदेश में अब तक लगाए गए शिविरों में 99.12 लाख लोग शामिल हुए हैं। 43.07 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण  किया गया। 27.27 लाख लोगों ने टीबी की जांच कराई। 76 हजार से अधिक लोगों ने विकसित भारत का संकल्प लिया। साथ ही 3 लाख महिला, विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ी पुरस्कृत किए गए। 

 

5379487